Basti News: प्रारम्भिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव- राजकुमार शुक्ला
जनपद के प्राथमिक विद्यालय कूड़ी में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी एवं बाल वाटिका के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय “नवारंभ उत्सव”, वार्षिकोत्सव एवं स्कूल अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों की सक्रियता और अभिभावकों की सहभागिता रही. मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है.
उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथियों में एसआरजी अंगद पाण्डेय एवं एआरपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया. संचालन एवं आयोजन प्रधानाध्यापिका सुनीता चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ.
कार्यक्रम में सृष्टि शर्मा, सौम्या पाण्डेय, मीना कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बालजती शुक्ला, सहायिका आरती देवी सहित समस्त छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे. शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ.
विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत, नृत्य एवं शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. नन्हें-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया. अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है