जिला अस्पताल पहुॅचकर घायल कावड़ियों का डीएम ने पूछा कुशलक्षेम

जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक ने अपने हाथों से कराया  शिवभक्तों को जलपान

जिला अस्पताल पहुॅचकर घायल कावड़ियों का डीएम ने पूछा कुशलक्षेम
जिला अस्पताल में घायल कावड़ियों के साथ डीएम एवं एसपी (1)

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल पहुॅचकर घायल कावड़ियों का कुशलक्षेम पूछा. उन्होने चिकित्सको को उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया. एसआईसी डा. आलोक कुमार ने बताया कि कुल 06 कावड़िए घायल अवस्था में आये थे, जिसमें से 05 भर्ती है, जिनका इलाज किया जा रहा है. एक कावड़िए का इलाज करके अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पड़ाव स्थल किसान डिग्री कालेज पहुॅचकर कावडियों के ठहरने की व्यवस्था का निरीक्षण किया. यहॉ पर पेयजल के लिए कालेज का वाटरकूलर स्थापित है. इसके अलावा नगर पालिका द्वारा वाटरटैंकर भी लगाया गया है. कावडियों द्वारा मांग किए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को अतिरिक्त पेयजल की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है. यहॉ तैनात नोडल अधिकारी/उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि कावडियों का लगातार आना जारी है. साफ-सफाई, चिकित्सा, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होने विस्तार से जानकारी दिया.

फुटहिया मैं कावड़ियों को भोजन कराती जिलाधिकारी साथ में पुलिस अधीक्षक
फुटहिया मैं कावड़ियों को भोजन कराती जिलाधिकारी साथ में पुलिस अधीक्षक

 

बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे

डारीडीहा चौराहें पर शिवभक्तों को जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने अपने हाथों से जलपान कराया तथा उनका स्वागत किया. दोनों अधिकारियों ने कावडियों के साथ देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा झण्डा भी लहराया तथा कावडियो से अपील किया कि घर लौटकर वे 11 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर भी तिरंगा फहराये. दोनों अधिकारियों ने श्रीभदेश्वरनाथ मंदिर पहुॅचकर तैयारियों का जायजा लिया. व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रूधौली आनन्द श्रीनेत ने बताया कि सावन का दूसरा सोमवार के दिन लगभग 20000 कावडिए जलाभिषेक कर चुके है तथा कावडियों का आना लगातार जारी है. दोनो अधिकारियों ने कप्तानगंज तथा हर्रैया पहुॅचकर कावड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहकर कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया. फुटहिया में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने कावडियों का स्वागत किया तथा उन्हें भोजन भी कराया.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है