Basti News: जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन 7 से
यह जानकारी देते हुए जिला खो-खो संघ के सचिव राम सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सब जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका दो वर्गों में खेला जाएगा। जिसमें पूरे जनपद से 42 टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया कि विजेता, उपविजेता तथा तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को सर्टिफिकेट और मेडल से पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आयोजन समिति में मुख्य रूप से जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा, प्रदीप यादव, मंडल क्रीड़ा सचिव अमित यादव, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा के प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह, माता प्रसाद त्रिपाठी, जयराम वर्मा, रणधीर सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण गोपाल, विपिन आदि हैं।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है