Basti News: बेसिक शिक्षा 360 डिग्रीः सोच से क्रियान्वयन तक” सेमिनार में शैक्षणिक उत्थान पर विमर्श
Leading Hindi News Website
On
सोमवार को “बेसिक शिक्षा 360°डिग्री सोच से क्रियान्वयन तक” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन ब्लाक रोड स्थित एक होटल के सभागार में किया गया. शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ज्योति त्रिपाठी, केतकी पांडेय शशि वर्मा अजीता भारती द्वारा दी गई.
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार की सराहना करते हुए कहा कि यह सेमिनार अपने उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति कर रहा है. उन्होंने विशेष रूप से विकासखंड रुधौली के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की और कहा कि निरंतर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं शिक्षकों को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही सीएसएफ, रूम टू रीड एवं एसआरजी के योगदान की भी सराहना करते हुये उन्होंने निर्देशित किया कि सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के अंतर्गत आंकड़े सटीक हों, जिससे सुधार की दिशा स्पष्ट हो सके. विद्यालयों में समय-सारिणी का कड़ाई से पालन, छात्रों की प्रगति का नियमित अंकन तथा संदर्शिका के अनुसार शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न जिला समन्वयकों द्वारा “स्कूल चलो अभियान”, समावेशी शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता एवं बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतीकरण किया गया. इसके साथ ही डिजिटल अटेंडेंस, मिशन संवाद, गूगल फॉर्म एवं गूगल शीट जैसे तकनीकी उपकरणों पर भी विस्तृत चर्चा की गई. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीखने की प्रक्रिया निरंतर जारी रहनी चाहिए और बेसिक शिक्षा को मिशन के रूप में लेकर कार्य करने से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है.
कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने किया . सेमिनार की शुरुआत “स्कूल चलो अभियान” सत्र से हुई, जिसका संचालन जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुनील त्रिपाठी ने किया. इसके पश्चात आइस ब्रेकिंग गतिविधि “लाफ्टर चौलेंज” एवं ऊर्जा गीत के माध्यम से प्रतिभागियों में उत्साह का संचार किया गया.
निपुण भारत मिशन पर आधारित सत्र जिला समन्वयक निपुण आलोक त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें निपुण सेल से कृतज्ञ एवं आदित्य का सहयोग रहा. समावेशी शिक्षा सत्र का संचालन सुनील त्रिपाठी एवं डीसी आईईडी रितु पाण्डेय ने किया. सामुदायिक सहभागिता पर सत्र सत्येंद्र श्रीवास्तव द्वारा तथा डिजिटल अटेंडेंस एवं मिशन संवाद पर सत्र ईश्वर चंद्र पांडे एवं दिव्यांश द्वारा लिया गया. गूगल फॉर्म एवं गूगल शीट पर प्रशिक्षण डीसीएमआईएस ईश्वर चंद्र पांडे द्वारा प्रदान किया गया.
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न नवाचारी एवं रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें लाफ्टर एक्टिविटी, टावर निर्माण, आइडिया रॉकेट, आइडिया एक्सप्लोजन, 5 सेकंड रूल, वन चेंज चेन, थिंक लाइक ए चाइल्ड एवं स्टैंड-अप रोल प्ले प्रमुख रहे. सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
यह जानकारी देते हुये पूर्व एआरपी सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि सेमिनार में कुल 71 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सहित खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी, अशोक कुमार, ममता सिंह, विजय आनंद, अरुण यादव, तथा जिला समन्वयक एवं अंगद पाण्डेय, रबीश मिश्र, बब्बन पाण्डेय, रविशंकर मिश्र सहित गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के अंत में ओपन माइक एवं फन एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसने सेमिनार को और अधिक जीवंत बना दिया.
यह सेमिनार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, सहभागिता एवं गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 May 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-discussion-on-educational-upliftment-in-the-seminar-%E2%80%9Cbasic/article-25612
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है