Basti News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

हर्रैया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भैंसा चौबे में  विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ल और कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी अतुल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया. अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मानव जीवन की आधारशिला है, जो व्यक्ति के व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.  
 
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच है, जो उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम वर्क को बढ़ाकर उत्साह से भर देता है. इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और नाटकों के माध्यम से बच्चे अपनी छिपी प्रतिभा को उजागर करते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे नई जिम्मेदारियां सीखते हैं.
 
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सहाय के नेतृत्व में विद्यालय के स्टाफ अर्जुन प्रसाद, गुलाम अशरफ, मोहम्मद सलाम, उमेश चंद्र, लवकुश, अशोक पाण्डेय और गुड़िया देवी के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया. विद्यालय के बच्चे पूनम, अंशिका, लता, विकास, शाह साफिया, मारिया, आफरीन, हिमांशु, सुमित, आराध्या, आस्था, खुशी, आंचल, शिवांगी, साक्षी आदि द्वारा एक से एक बढ़कर गीत, नाटक, कव्वाली, कजरी आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. उपस्थित जनसमूह ने बच्चों के कार्यक्रमों को जमकर सराहा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कजरी गीत, शिक्षा की दुकान नाटक, अंधविश्वास पर नाटक, सास बहू पर नाटक, कृष्ण सुदामा गीत, राधा कृष्ण गीत आदि एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी गई. बच्चों के शानदार कार्यक्रम पर उन्हें पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया.

      इस अवसर पर चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, इं. वीरेंद्र मिश्र, लाल बहादुर सिंह, बीईओ विजय आनंद, राजेश कुमार चतुर्वेदी, डॉ दीनानाथ पटेल, समीर चौधरी, राम मनोहर चौधरी, आशुतोष यादव, मोहम्मद करीम, कपिल देव चौधरी, अहमद हुसैन, रामजतन यादव, भगत प्रधान, अनिल ओझा, रवीश मिश्र, संतोष शुक्ल, रामसागर वर्मा, विकास पाण्डेय, रामप्यारे कनौजिया, गिरजेश सिंह, डॉ श्री नारायन मिश्र, डॉ योगेश सिंह, अखिलेश सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, स्कंद मिश्र, महेश कुमार, विजय राव, छोटेलाल, अफजल, राम तेज, राम जनक यादव, सियाराम चौधरी, शेषनाथ चौधरी, जितेंद्र चौबे, विक्रम प्रसाद, तूफानी यादव, गब्बर चौधरी, जय सिंह आदि उपस्थित रहे.
 
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 Mar 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-cultural-programs-in-the-annual-festival-childrens-presentations/article-25276
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है