Basti News: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी का झण्डा जलाना मानसिक दिवालियापन- महेन्द्र श्रीवास्तव
कांग्रेस आरटीआई विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का झण्डा जलाये जाने की घटना को शर्मनाक और मानसिक दिवालियापन का शिकार बताते हुये कहा कि भाजपा के कुछ नेता चर्चा मंे आने के लिये राजनीतिक मर्यादा भूल गये हैं।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक तो पहले से ही विपक्ष के समर्थन से पास हो चुका है किन्तु भाजपा सरकार जान बूझकर उसे लागू न करना पड़े इसके लिये षड़यंत्र कर रही है।
कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जब चाहे महिला आरक्षण कानून को लागू कर सकती है किन्तु बिना जनगणना और परिसीमन के वह मनचाहा संविधान संशोधन लाकर प्रक्रिया को बाधित करना चाहती थी, इसे विपक्ष ने सिरे से नकार दिया। कहा कि महिला आरक्षण का विलाप करने वाले भाजपा नेता अपने गिरेबान में झांककर देखें कि किस प्रकार से उनकी सरकार में महिलाओं पर जुल्म ढाये जा रहे हैं। कथित बाबाओं जिन पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप हैं उन्हें सत्ता के संरक्षण में पैरोल मिल जाता है। जो नेता अपनी पत्नी को नैतिक अधिकार देने को तैयार नहीं हैं वे महिला आरक्षण पर घडियाली आंसू बहाते हैं तो हंसी आती है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि विरोध के कई तरीके लोकतंत्र में हो सकते हैं किन्तु महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जो तरीका अपनाया वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें अपने इस कृत्य के लिये देश से माफी मांगनी चाहिये वरना समय आने पर जनता ऐसे नेताओं को करारा जबाब देगी।

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है