Basti News: बीएसए ने किया लॉरेल्स इण्टरनेशनल प्रीस्कूल का उद्घाटन

Basti News

रविवार को शहर के आवास विकास क्षेत्र में बच्चों की विश्वस्तरीय शिक्षा के नए केंद्र लॉरेल्स इंटरनेशनल प्रीस्कूल का  उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी  ने किया।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी के सीईओ  अजय कुमार पाण्डेय और विद्यालय के डायरेक्टर आयुष ओझा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया ।

मुख्य अतिथि  अनूप कुमार तिवारी ने विद्यालय के आधुनिक ढांचे और शिक्षण पद्धति की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी संस्थाएं मील का पत्थर साबित होंगी । विशिष्ट अतिथि  अजय कुमार पाण्डेय कों बस्ती का पहला ‘गरिमा गृह’ खोलने के लिए सम्मानित किया गया।  उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में इस नई पहल को सराहा ।

यूपी में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी ले सकती है बड़ा फ़ैसला यह भी पढ़ें: यूपी में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी ले सकती है बड़ा फ़ैसला

कार्यक्रम के दौरान मार्शल आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तायक्वोंडो  खिलाड़ियों और विद्यालय के मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।

UP में 1,228 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, योगी बोले- 9 साल में 9 लाख नौकरियां बिना लेनदेन यह भी पढ़ें: UP में 1,228 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, योगी बोले- 9 साल में 9 लाख नौकरियां बिना लेनदेन

डायरेक्टर आयुष ओझा ने  अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बच्चों को केवल साक्षर बनाना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है ।  प्रधानाचार्या निधि पाण्डेय ने  अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके  बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया ।

लखनऊ में बनेंगे नए ग्रीन कॉरिडोर और आईटी सिटी, 5,148 करोड़ रुपये का बजट पास यह भी पढ़ें: लखनऊ में बनेंगे नए ग्रीन कॉरिडोर और आईटी सिटी, 5,148 करोड़ रुपये का बजट पास

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 Mar 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: बीएसए ने किया लॉरेल्स इण्टरनेशनल प्रीस्कूल का उद्घाटन

रविवार को शहर के आवास विकास क्षेत्र में बच्चों की विश्वस्तरीय शिक्षा के नए केंद्र लॉरेल्स इंटरनेशनल प्रीस्कूल का  उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी  ने किया।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी के सीईओ  अजय कुमार पाण्डेय और विद्यालय के डायरेक्टर आयुष ओझा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया ।

मुख्य अतिथि  अनूप कुमार तिवारी ने विद्यालय के आधुनिक ढांचे और शिक्षण पद्धति की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी संस्थाएं मील का पत्थर साबित होंगी । विशिष्ट अतिथि  अजय कुमार पाण्डेय कों बस्ती का पहला ‘गरिमा गृह’ खोलने के लिए सम्मानित किया गया।  उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में इस नई पहल को सराहा ।

कार्यक्रम के दौरान मार्शल आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तायक्वोंडो  खिलाड़ियों और विद्यालय के मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।

डायरेक्टर आयुष ओझा ने  अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बच्चों को केवल साक्षर बनाना नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है ।  प्रधानाचार्या निधि पाण्डेय ने  अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके  बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया ।

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-bsa-inaugurates-laurels-international-preschool/article-25131
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है