यूपी में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी ले सकती है बड़ा फ़ैसला

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में सियासी हलचल तेज हो गई है. सरकार और संगठन दोनों स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग और समाज को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम किया जा रहा है, ताकि चुनावी मैदान में बढ़त बनाई जा सके.

शुक्रवार 20 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कोर कमेटी की लंबी बैठक हुई. मुख्यमंत्री पूरे दिन आवास पर ही मौजूद रहे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. सूत्रों का दावा है कि इसी बैठक में संभावित नए मंत्रियों के नामों पर भी मंथन किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा जाएगा. एक ब्राह्मण और एक वंचित समाज से चेहरे को जगह मिलने की संभावना है. फिलहाल योगी मंत्रिमंडल में 54 मंत्री हैं, जबकि नियम के अनुसार यह संख्या 60 तक जा सकती है.

यूपी में मौसम बिगड़ने से किसानों को नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश यह भी पढ़ें: यूपी में मौसम बिगड़ने से किसानों को नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

a72e55c2-d982-45ac-9c7d-768748e91ada
जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

हालांकि, सिर्फ नए चेहरों को शामिल करने की बात ही नहीं है, बल्कि यह भी चर्चा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विस्तार में किसे मौका मिलता है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाता है.

UP के अलख पांडेय ने शिक्षा की बदल दी तस्वीर, आज बन गए अरबपति यह भी पढ़ें: UP के अलख पांडेय ने शिक्षा की बदल दी तस्वीर, आज बन गए अरबपति

फिलहाल सरकार की कोशिश साफ नजर आ रही है- चुनाव से पहले जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधकर मजबूत स्थिति बनाना.

यूपी के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, इन शहरों में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, इन शहरों में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 Mar 2026 By Vikas kumar

यूपी में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी ले सकती है बड़ा फ़ैसला

Uttar Pradesh News

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में सियासी हलचल तेज हो गई है. सरकार और संगठन दोनों स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग और समाज को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम किया जा रहा है, ताकि चुनावी मैदान में बढ़त बनाई जा सके.

शुक्रवार 20 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कोर कमेटी की लंबी बैठक हुई. मुख्यमंत्री पूरे दिन आवास पर ही मौजूद रहे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. सूत्रों का दावा है कि इसी बैठक में संभावित नए मंत्रियों के नामों पर भी मंथन किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा जाएगा. एक ब्राह्मण और एक वंचित समाज से चेहरे को जगह मिलने की संभावना है. फिलहाल योगी मंत्रिमंडल में 54 मंत्री हैं, जबकि नियम के अनुसार यह संख्या 60 तक जा सकती है.

a72e55c2-d982-45ac-9c7d-768748e91ada
जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

हालांकि, सिर्फ नए चेहरों को शामिल करने की बात ही नहीं है, बल्कि यह भी चर्चा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विस्तार में किसे मौका मिलता है और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाता है.

फिलहाल सरकार की कोशिश साफ नजर आ रही है- चुनाव से पहले जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधकर मजबूत स्थिति बनाना.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/cabinet-expansion-will-happen-soon-in-up-bjp-can-take-a-big-decision/article-25112
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है