यूपी में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? इन जिलों में होगी बारिश
Uttar Pradesh Weather
पिछले तीन से चार दिनों से उत्तर प्रदेश के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है. कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है. खेतों में खड़ी फसलें इस मार से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जान-माल का नुकसान भी हुआ है.
मिर्जापुर में हादसा
मिर्जापुर जिले में खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की जान चली गई. यह घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है, जहां अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान यह हादसा हुआ. इसके अलावा ड्रमंडगंज और मड़िहान इलाके में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है.
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए पहले ही चेतावनी दी थी कि प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवा और ओलावृष्टि की स्थिति बन सकती है. विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के असर से 20 और 21 मार्च के दौरान मौसम का प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा.
कई जिलों में तेज हवाओं का असर
प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है जिसमे- प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.
लोगों के लिए जरूरी सावधानी
मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली के उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है. तेज हवा के दौरान यात्रा से बचने और घरों में ही रहने को कहा गया है.
आगे कैसा रहेगा मौसम
21 मार्च तक कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का असर बना रह सकता है, जबकि 22 मार्च के बाद मौसम के सामान्य होने की संभावना जताई गई है. हालांकि तब तक लोगों और किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि बदलता मौसम अभी भी जोखिम भरा बना हुआ है.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।