Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ विक्रमजोत का ब्लॉक का अधिवेशन सम्पन्न, संजीव सिंह अध्यक्ष सत्य प्रकाश मंत्री बने

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई विक्रमजोत का  त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को छावनी स्थित बीआरसी परिसर में सम्पन्न हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र, चुनाव अधिकारी जिला संगठन मंत्री विवेक कान्त पाण्डेय और जिला प्रचार मंत्री विजय राव की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ.

अध्यक्ष पद के लिए  संजीव कुमार सिंह 225 मत पाकर विजई रहे. वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेन्द्र सिंह को 138 मत मिला. चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि 425 मत के सापेक्ष 364 मत पड़े. जिसमें एक मत अवैध पाया गया. निर्वाचित अध्यक्ष के के साथ ही पूरी कार्यकारिणी का गठन हुआ. जिसमें मंत्री पद पर सत्यप्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मधुकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद वकीलउद्दीन, मोहनलाल, महेश कुमार, कृष्ण चंद्र गौतम और सरोज, संयुक्त मंत्री पद पर जयशंकर पाण्डेय, संगठन मंत्री पद पर एकता सिंह, अनुपम, हरीश कुमार और जूही श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री पद पर जूही आनंद, राजेंद्र प्रसाद और प्रियंका सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विजय सेन निर्वाचित हुए. अमित पाण्डेय को संघर्ष समिति का अध्यक्ष तथा राहुल को संघर्ष समिति का मंत्री मनोनीत किया गया.

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिला कार्यसमिति द्वारा नंदलाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि जिन ब्लॉकों में अभी चुनाव नहीं हुआ है उनके लिए भी तिथियां जारी कर दी गई है. सोमवार से लगातार ब्लॉकों में पदाधिकारियों के चुनाव का कार्य जारी रहेगा.

बस्ती में जमीन कब्जे का विरोध करना पड़ा भारी, महिला ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप यह भी पढ़ें: बस्ती में जमीन कब्जे का विरोध करना पड़ा भारी, महिला ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने शिक्षकों द्वारा उनके प्रति विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि जो दायित्व शिक्षकों ने सौंपा है पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे और शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

Basti News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौर के त्रैवार्षिक अधिवेशन में मुद्दों पर चर्चा यह भी पढ़ें: Basti News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौर के त्रैवार्षिक अधिवेशन में मुद्दों पर चर्चा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 May 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ विक्रमजोत का ब्लॉक का अधिवेशन सम्पन्न, संजीव सिंह अध्यक्ष सत्य प्रकाश मंत्री बने

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई विक्रमजोत का  त्रैवार्षिक अधिवेशन शनिवार को छावनी स्थित बीआरसी परिसर में सम्पन्न हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र, चुनाव अधिकारी जिला संगठन मंत्री विवेक कान्त पाण्डेय और जिला प्रचार मंत्री विजय राव की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ.

अध्यक्ष पद के लिए  संजीव कुमार सिंह 225 मत पाकर विजई रहे. वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवेन्द्र सिंह को 138 मत मिला. चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि 425 मत के सापेक्ष 364 मत पड़े. जिसमें एक मत अवैध पाया गया. निर्वाचित अध्यक्ष के के साथ ही पूरी कार्यकारिणी का गठन हुआ. जिसमें मंत्री पद पर सत्यप्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मधुकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद वकीलउद्दीन, मोहनलाल, महेश कुमार, कृष्ण चंद्र गौतम और सरोज, संयुक्त मंत्री पद पर जयशंकर पाण्डेय, संगठन मंत्री पद पर एकता सिंह, अनुपम, हरीश कुमार और जूही श्रीवास्तव, प्रचार मंत्री पद पर जूही आनंद, राजेंद्र प्रसाद और प्रियंका सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विजय सेन निर्वाचित हुए. अमित पाण्डेय को संघर्ष समिति का अध्यक्ष तथा राहुल को संघर्ष समिति का मंत्री मनोनीत किया गया.

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. जिला कार्यसमिति द्वारा नंदलाल को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि जिन ब्लॉकों में अभी चुनाव नहीं हुआ है उनके लिए भी तिथियां जारी कर दी गई है. सोमवार से लगातार ब्लॉकों में पदाधिकारियों के चुनाव का कार्य जारी रहेगा.

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने शिक्षकों द्वारा उनके प्रति विश्वास जताने के लिए आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि जो दायित्व शिक्षकों ने सौंपा है पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे और शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-block-session-of-primary-teachers-association-vikramjot-concluded/article-25637
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है