Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत सोमवार को जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया. रुधौली एवं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में सपा सांसद के आवास का घेराव कर  धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की.
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के मुद्दों को लेकर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया. पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक स्तर मजबूत हुआ है.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता को भ्रमित करने और सरकार की उपलब्धियों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का भी आह्वान किया.

पूर्व प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं. उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली, वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति जैसी योजनाओं से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे समाज में सशक्त भूमिका निभा रही हैं.

बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल यह भी पढ़ें: बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल

जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्र ने कहा कि महिला जन आक्रोश अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज को मजबूती देने का अभियान है. उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी की महिला कार्यकर्ता हर स्तर पर महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं.

कप्तानगंज के पूर्व विधायक सी.ए. चंद्र प्रकाश शुक्ला ने सपा सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण और महिला सम्मान के मुद्दे पर गंभीर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व महिलाओं को उचित सम्मान नहीं देना चाहता, इसलिए जनता अब उनके खिलाफ आवाज उठा रही है.

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन सुमन सिंह एवं दिलीप पाण्डेय ने किया. धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिला सुरक्षा और सम्मान के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई. इस अवसर पर शिवांगी सिंह, प्रियंका पाण्डेय, वीना पाण्डेय, रंजना, मंजू देवी, शीला, मुनकी देवी, रेखा, नीलम गौड़, राधिका, सरिता, पुष्पा गौतम, पूनम गुप्ता, सावित्री देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता यादव, यासमीन, संगीता देवी, मालती देवी, गुड़िया देवी, गीता, सुंदरी, बिंदु देवी, किरन, ललिता, अनीता समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहीं.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 May 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-bjp-women-workers-roared-in-the-siege-of/article-25642
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है