Basti News: नगर बाजार में भाजपा ने निकाली महिला आक्रोश रैलीः राहुल, अखिलेश का पुतला फूंककर जताया विरोध

लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम गिरने के विरोध में सोमवार को नगर बाजार में भाजपा ने महिला जनाक्रोश रैली निकाली. नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम राना के नेतृत्व में  सैकड़ों महिलाओं ने कड़ी धूप के बावजूद मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया. महिलाओं  का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और भारत माता की जय का गगनभेदी नारा पूरे बाजार में गूंज उठा.

पुतला दहन कर जताया विरोध, महिलाओं में दिखा भारी आक्रोश

अपने अधिकारों की तख्तियां लिए महिलाओ का तेवर देखते ही बन रहा था. अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह प्रतिमा स्थल तिराहे पर पहुंच महिलाओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जला कर आक्रोश व्यक्त किया .

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री मीना पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी दल देश में आम महिआओ को राजनैतिक भागीदारी देने के खिलाफ हैं. भाजपा जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा और शिवानी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संसद और विधान सभा में लाकर आधी आबादी का सम्मान बढ़ाना चाहते हैं लेकिन विरोधी पार्टियां इसमें अडंगा लगा रही हैं.

बस्ती में बिना नोटिस चला बुलडोजर! जिलाधिकारी से शिकायत करेगा पीड़ित, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी यह भी पढ़ें: बस्ती में बिना नोटिस चला बुलडोजर! जिलाधिकारी से शिकायत करेगा पीड़ित, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम परिसीमन के साथ लागू किया जाना चाहिए अन्यथा देश की महिलाएं सपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगी. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री प्रदीप निषाद, बहादुरपुर मण्डल मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह,साधना सिंह, सविता तिवारी, कुमकुम निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल यादव, राज कुमारी सोनी, कृष्णावती, शारदा देवी, गुड़िया,चंपा देवी, अनिल श्रीवास्तव, रणविजय गौतम, श्रुति अग्रहरि, सरोज, राधा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Basti News: तारकोल की कीमत बढने से ठेकेदार परेशान, धरना देकर सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: तारकोल की कीमत बढने से ठेकेदार परेशान, धरना देकर सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Apr 2026 By Shobhit Pandey

Basti News: नगर बाजार में भाजपा ने निकाली महिला आक्रोश रैलीः राहुल, अखिलेश का पुतला फूंककर जताया विरोध

लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम गिरने के विरोध में सोमवार को नगर बाजार में भाजपा ने महिला जनाक्रोश रैली निकाली. नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम राना के नेतृत्व में  सैकड़ों महिलाओं ने कड़ी धूप के बावजूद मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया. महिलाओं  का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और भारत माता की जय का गगनभेदी नारा पूरे बाजार में गूंज उठा.

पुतला दहन कर जताया विरोध, महिलाओं में दिखा भारी आक्रोश

अपने अधिकारों की तख्तियां लिए महिलाओ का तेवर देखते ही बन रहा था. अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह प्रतिमा स्थल तिराहे पर पहुंच महिलाओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जला कर आक्रोश व्यक्त किया .

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री मीना पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी दल देश में आम महिआओ को राजनैतिक भागीदारी देने के खिलाफ हैं. भाजपा जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा और शिवानी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संसद और विधान सभा में लाकर आधी आबादी का सम्मान बढ़ाना चाहते हैं लेकिन विरोधी पार्टियां इसमें अडंगा लगा रही हैं.

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम परिसीमन के साथ लागू किया जाना चाहिए अन्यथा देश की महिलाएं सपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगी. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री प्रदीप निषाद, बहादुरपुर मण्डल मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह,साधना सिंह, सविता तिवारी, कुमकुम निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल यादव, राज कुमारी सोनी, कृष्णावती, शारदा देवी, गुड़िया,चंपा देवी, अनिल श्रीवास्तव, रणविजय गौतम, श्रुति अग्रहरि, सरोज, राधा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-bjp-took-out-womens-anger-rally-in-nagar/article-25580
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।