बीजेपी को बस्ती पर रोकना पड़ा था फैसला, इन नामों को पछाड़ कर विवेकानंद मिश्र बने जिलाध्यक्ष

vivekanand mishra basti bjp lok sabha election 2024 (2)

Vivekanand Mishra News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है. तीन साल 9 महीने तक महेश शुक्ला की अगुवाई में बस्ती इकाई ने काम किया. अब इस इकाई की जिम्मेदारी विवेकानंद मिश्र को सौंप दी गई है.

दावा है कि बस्ती भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में कई चेहरे शुरुआती दौर से ही शामिल थे. हालांकि बाद में नाम शार्ट लिस्ट होते गए और दावेदारों की संख्या भी घट गई लेकिन एक वक्त ऐसा दौर भी आया जब इस प्रतिष्ठा पूर्ण पद के लिए घमासान इस कदर हुआ कि बस्ती पर फैसला ही रोकना पड़ गया.

Basti News: बस्ती: टोल प्लाजा पर अवैध वसूली से परेशान वाहन चालक, विधायक को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: बस्ती: टोल प्लाजा पर अवैध वसूली से परेशान वाहन चालक, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Basti News: सिटी पब्लिक स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत कर बढाया हौसला यह भी पढ़ें: Basti News: सिटी पब्लिक स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

बस्ती में जब जिलाध्यक्षी की दावेदारी शुरू हुई तो महेश शुक्ल, विवेकानन्द मिश्र, अभय पाल, प्रमोद पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, राजेश पाल चौधरी, अमृत कुमार वर्मा के नामों पर चर्चा तेज थी.

Basti News: गड़ही संख्या 340 पर कब्जे की शिकायत, खाली कराने की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: गड़ही संख्या 340 पर कब्जे की शिकायत, खाली कराने की मांग

बस्ती के अलावा बीजेपी ने लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिले में विनय प्रताप सिंह, रायबरेली में बुद्धीलाल पासी, सीतापुर में राजेश शुक्ला, लखीमपुर में सुली सिंह, हरदोई में अजीत बब्बन, अंबेडकरनग में त्रिम्यक तिवारी, बाराबंकी में अरविंद मौर्य, बलरामपुर में प्रदीप सिंह, बहराइच में बृजेश पांडेय, गोंडा में अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती में उदय प्रकाश त्रिपाठी, अयोध्या महानगर में कमलेश श्रीवास्तव और अयोध्या जिला में संजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है.

इसके साथ ही उन्नाव में अवधेश कटियार, गोरखपुर महानगर में राजेश गुप्ता, गोरखपुर दिला में युधिष्ठिर सिंह, संतकबीरनगर में जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर में कन्हैया पासवान, महाराजगंज में संजय पांडेय, देवरिया में भूपेंद्र सिंह, कुशीनगर में दुर्गेश राय, आजमगढ़ में कृष्णपाल, लालगंज में सूरज श्रीवास्तव, मऊ में नूपुर अग्रवाल और बलिया में संजय यादव को बीजेपी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 Sep 2023 By Bhartiya Basti

बीजेपी को बस्ती पर रोकना पड़ा था फैसला, इन नामों को पछाड़ कर विवेकानंद मिश्र बने जिलाध्यक्ष

Vivekanand Mishra News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है. तीन साल 9 महीने तक महेश शुक्ला की अगुवाई में बस्ती इकाई ने काम किया. अब इस इकाई की जिम्मेदारी विवेकानंद मिश्र को सौंप दी गई है.

दावा है कि बस्ती भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में कई चेहरे शुरुआती दौर से ही शामिल थे. हालांकि बाद में नाम शार्ट लिस्ट होते गए और दावेदारों की संख्या भी घट गई लेकिन एक वक्त ऐसा दौर भी आया जब इस प्रतिष्ठा पूर्ण पद के लिए घमासान इस कदर हुआ कि बस्ती पर फैसला ही रोकना पड़ गया.

बस्ती में जब जिलाध्यक्षी की दावेदारी शुरू हुई तो महेश शुक्ल, विवेकानन्द मिश्र, अभय पाल, प्रमोद पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, राजेश पाल चौधरी, अमृत कुमार वर्मा के नामों पर चर्चा तेज थी.

बस्ती के अलावा बीजेपी ने लखनऊ महानगर में आनंद द्विवेदी, लखनऊ जिले में विनय प्रताप सिंह, रायबरेली में बुद्धीलाल पासी, सीतापुर में राजेश शुक्ला, लखीमपुर में सुली सिंह, हरदोई में अजीत बब्बन, अंबेडकरनग में त्रिम्यक तिवारी, बाराबंकी में अरविंद मौर्य, बलरामपुर में प्रदीप सिंह, बहराइच में बृजेश पांडेय, गोंडा में अमर किशोर कश्यप, श्रावस्ती में उदय प्रकाश त्रिपाठी, अयोध्या महानगर में कमलेश श्रीवास्तव और अयोध्या जिला में संजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गई है.

इसके साथ ही उन्नाव में अवधेश कटियार, गोरखपुर महानगर में राजेश गुप्ता, गोरखपुर दिला में युधिष्ठिर सिंह, संतकबीरनगर में जगदंबा लाल श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर में कन्हैया पासवान, महाराजगंज में संजय पांडेय, देवरिया में भूपेंद्र सिंह, कुशीनगर में दुर्गेश राय, आजमगढ़ में कृष्णपाल, लालगंज में सूरज श्रीवास्तव, मऊ में नूपुर अग्रवाल और बलिया में संजय यादव को बीजेपी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-bjp-had-to-stop-the-decision-on-basti-vivekananda-mishra-became-the-district-president-ahead-of-lok-sabha-election-2024/article-13271
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है