Basti News: अवनीश तिवारी मंत्री, रूशीला दिवाकर उपाध्यक्ष घोषित

शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दुबौलिया ब्लाक पदाधिकारियों का नये सिरे से पुर्नगठन किया गया. ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सिंह की उपस्थिति में अवनीश तिवारी ब्लाक मंत्री, रूशीला दिवाकर उपाध्यक्ष, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष और जितेन्द्र बहादुर को संयुक्त मंत्री का दायित्व दिया गया.

दुबौलिया वीआरसी के निकट आयोजित कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने पदाधिकारियों का उत्साह बढाते हुये कहा कि शिक्षक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, पुरानी पेंशन बहाली, टेट की अनिवार्यता समाप्त करने और आठवा वेतन आयोग का लाभ मिले इसके लिये निरन्तर संघर्ष की आवश्यकता है. उन्होने दुबौलिया ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सिंह को कार्य समिति विस्तार करने का निर्देश दिया.

 जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि टेट के सवाल को लेकर संघ निरन्तर संघर्षशील है. बताया कि 3 मई को लखनऊ मंें आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है. अगले आन्दोलन की तिथि आते ही हमें पूरी एकजुटता से जुड़ना होगा.  इस अवसर पर रीता शुक्ला, नरेन्द्र दूबे, ओम प्रकाश पाण्डेय, कृष्ण श्याम पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, राजू शुक्ल आदि उपस्थित रहे. 

बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोप यह भी पढ़ें: बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोप

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Apr 2026 By Bhartiya Basti

Basti News: अवनीश तिवारी मंत्री, रूशीला दिवाकर उपाध्यक्ष घोषित

शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दुबौलिया ब्लाक पदाधिकारियों का नये सिरे से पुर्नगठन किया गया. ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सिंह की उपस्थिति में अवनीश तिवारी ब्लाक मंत्री, रूशीला दिवाकर उपाध्यक्ष, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष और जितेन्द्र बहादुर को संयुक्त मंत्री का दायित्व दिया गया.

दुबौलिया वीआरसी के निकट आयोजित कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने पदाधिकारियों का उत्साह बढाते हुये कहा कि शिक्षक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, पुरानी पेंशन बहाली, टेट की अनिवार्यता समाप्त करने और आठवा वेतन आयोग का लाभ मिले इसके लिये निरन्तर संघर्ष की आवश्यकता है. उन्होने दुबौलिया ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर सिंह को कार्य समिति विस्तार करने का निर्देश दिया.

 जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि टेट के सवाल को लेकर संघ निरन्तर संघर्षशील है. बताया कि 3 मई को लखनऊ मंें आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है. अगले आन्दोलन की तिथि आते ही हमें पूरी एकजुटता से जुड़ना होगा.  इस अवसर पर रीता शुक्ला, नरेन्द्र दूबे, ओम प्रकाश पाण्डेय, कृष्ण श्याम पाण्डेय, राजेश द्विवेदी, राजू शुक्ल आदि उपस्थित रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-avnish-tiwari-minister-rushila-diwakar-declared-vice-president/article-25565
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है