Basti News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के अपमान से रोषः शिवसेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Basti News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के अपमान से रोषः शिवसेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Basti News

बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

मांग किया कि माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों का अपमान करने वाले    अधिकारियों, पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ ही शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को सम्मानपूर्वक गंगा स्नान कराये जाने की व्यवस्था करायी जाय।


ज्ञापन देने के बाद प्रदेश सचिव संजय प्रधान ने कहा कि मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए जा रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को पुलिस ने  रोका,   मारपीट की जिसमें उनके कई शिष्य घायल हुए। यह  अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे अधिक चिन्ताजनक स्थिति ये है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माघ मेला प्रशासन शंकराचार्य होने का प्रमाण-पत्र मांग रहा है।

बस्ती में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण! लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप, CM पोर्टल पर शिकायत यह भी पढ़ें: बस्ती में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण! लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप, CM पोर्टल पर शिकायत

कहा कि शंकराचार्य सरकारें तय नहीं करती। शिवसेना शंकराचार्य, उनके शिष्यों के अपमान का मुखर विरोध करते हुये मांग करती है कि उन्हें समुचित आदर दिया जाय।

Basti News: टेट को लेकर शिक्षक भेज रहे हैं पाती, दूसरे चरण के आन्दोलन की तैयारियां तेज यह भी पढ़ें: Basti News: टेट को लेकर शिक्षक भेज रहे हैं पाती, दूसरे चरण के आन्दोलन की तैयारियां तेज


राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ शिव सैनिक विनोदमणि त्रिपाठी, सूरज कुमार शुक्ल, आनन्द, राघवेन्द्र प्रताप, शिवशंकर आदि शामिल रहे। 

UP के इस जिले में 22-22 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 400 लोगों को नोटिस जारी यह भी पढ़ें: UP के इस जिले में 22-22 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 400 लोगों को नोटिस जारी

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है