Basti News: जमीनी विवाद में अधिवक्ता के परिजनों को मारा पीटा, दोषियों के गिरफ्तारी की मांग
Basti News
Leading Hindi News Website
On
अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने जमीनी विवाद को लेकर हुये मारपीट के मामले में दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग पुलिस प्रशासन से किया है. लालगंज थाना क्षेत्र के कोप निवासी सत्येन्द्र कुमार ने कहा है कि गत 18 मार्च को गांव के ही शिवचरन, दुर्योधन, अमृता, प्रिस, सरोज, शिवपत, गौरी, सरस्वती, रिशू, दुर्गावती, आंचल, नेहा, हिमांशु, रंजीत, संजीव, शिवमंगल, अनीता, सोनी आदि ने उनकी चाची सत्यवती मिश्रा सहित 5 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया.
लालगंज पुलिस ने सत्येन्द्र कुमार मिश्र की तहरीर पर बीएनएस 109, 352, 333 आदि की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया किन्तु 10 दिन की अवधि बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी न होने के कारण विपक्षियों का मनोबल बढ गया है और वे कोई और अनहोनी घटना घटित कर सकते हैं.
अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि कोप गांव मंें वे अपन जमीन में नीव चलवा रहे थे जिस पर शिवचरन, दुर्योधन, प्रिन्स आदि ने अनावश्यक विरोध किया और जान लेवा हमले पर उतारू हो गये. उन्होने मांग किया कि प्रकरण में दोषियों को गिरफ्तार कर उनके परिवार के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करायी जाय.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 Mar 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-advocates-family-beaten-up-in-land-dispute-demand/article-25275
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है