Basti News: बिछुडे मिले माध्यम शिविर में 49 बच्चों अपनों से मिलाया
Basti News
कहा कि अभिभावक मेले में आने से पूर्व बच्चों की जेब में नाम, पता की पर्चियां डाल दें तो बिछड़ो को मिलाना आसान हो जाता है. डा. वी. के वर्मा, ने शिविर में पहुंचकर जय प्रकाश गोस्वामी का हौसला बढाया. कहा कि पिछले 34 वर्षो से खोया पाया शिविर का संचालन करना बड़ी उपलब्धि है. शिविर में बच्चों के नाम को प्रसारित किया गया जहां से परिजन उनको लेकर गये.
भाजपा नेता सिद्धार्थशंकर मिश्र ने कहा कि खोया पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी, पिछले 34 वर्षो से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर का अनवरत संचालन एक उपलब्धि है. बिछड़ों को मिलाना पुनीत कार्य है.
शिविर के संचालन में मुख्य रूप से भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सपा नेता ब्रजेश मिश्र, प्रदीप सिंह पिकूं, नवीन दूबे, अनिल दूबे, ब्रम्हदेव यादव देवा, बालकृष्ण तिवारी पिकूं, आलोक सिंह अंशू, महेन्द्र प्रताप चौधरी, अमित कुमार सिंह, राजेश्वर तिवारी, महेन्द्र सिंह, प्रिन्स शुक्ला, कौशल शुक्ल, सुभाष चन्द्र जायसवाल, भूपेन्द्र चौधरी, विश्वनाथ जायसवाल, कौशल कुमार पाण्डेय, विजय प्रकाश गोस्वामी, रविशंकर शुक्ल, गुड्डू पाण्डेय, बब्लू तिवारी, राम अधार पाल आदि ने योगदान दिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है