Basti News: लीकेज की भेंट चढ़ जा रहा हजारों लीटर पेयजल

Basti News: ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम द्वारा सदर विकास खंड के श्रीपालपुर ग्राम पंचायत के बड़ा बढ़या गांव में वाटर हेड टैंक का निर्माण कराया गया है. लापरवाही के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.जगह-जगह लीकेज के चलते लोगों के घरों तक पानी पहुंचने के बजाय बीच रास्ते में ही बर्बाद हो जा रहा है. वाल्टरगंज कस्बे में सामुदायिक शौचालय के सामने लगभग 10 दिन पूर्व पाइप लाइन में लीकेज हो गया.

आपूर्ति शुरू होते ही पानी बहने लगता है व सड़क पर जलजमाव हो जाता है. एक तरफ लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है. वही जलजमाव के चलते राहगीरों को आने-जाने में असुविधा हो रही है. कस्बावासी वीरेंद्र चौधरी, संतोष सोनी ,सतीश बरनवाल, पप्पू भारती, मनोज गुप्ता, भगवानदीन सोनी आदि का कहना है कि चिलचिलाती धूप व गर्मी के चलते ताल पोखरे सूख गए हैं. कई स्थानों पर जलस्तर नीचे होने के कारण हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है. वहीं हजारों लीटर पेयजल विभागीय लापरवाही के चलते सड़क पर बर्बाद हो रहा है.  उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news--thousands-of-liters-of-drinking-water-being-lost-due-to-leakage/article-10620
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है