Basti News: ताला तोड़कर कपड़े की दुकान में चोरी

सोनहा थाना  क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यवसाइयों में काफी दहशत है. पुलिस अभी पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण नहीं कर सकी है. इस बीच चोरों ने भिटिया चौराहे पर स्थित कपड़े की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर दी है.

थाना क्षेत्र के हरखाबारी निवासी शाह मुहम्मद पुत्र  भग्गल की भिटिया चौराहे पर  कपड़े की दुकान है. मंगलवार की देर शाम को वे दुकान बंद कर घर चले गए. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला कटा देखकर इस बात की सूचना शाह मुहम्मद को दी. दुकान पर पहुंचते ही वे अंदर का हाल देख सन्न रह गए. उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से  पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. पीड़ित का कहना है कि  साड़ी, जीन्स, टॉप समेत लगभग 65 हजार का कपड़ा गायब हुआ है. इसके पूर्व 13 जून को थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव से  अज्ञात चोर 70 हजार नगद व सोने, चांदी का आभूषण उठा ले गए थे. 14 जुलाई को गोविंद नगर शुगर मिल से 32 बैटरी चोरी हो गई. पुलिस अभी तक किसी घटना का पर्दाफाश नही कर सकी है. थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news--theft-in-a-clothes-shop-by-breaking-the-lock/article-10676
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है