Basti News: कन्टेनर ने मारी ठोकर,डीज़ल लेकर आ रहे किसान की मौत
Basti News: धान की फसल की सिंचाई करने के लिए डीजल लेकर आ रहे साइकिल सवार को पीछे से कन्टेनर ने मारी ठोकर, साइकिल सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई मार्ग दुर्घटना के बाद 30मिनट तक आवागमन बाधित,शव को कब्जे में करने के लिए मुंडेरवा पुलिस की स्थानीय लोगो से कहा सुनी भी हुई मंगलवार को लगभग साढ़े दस बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग खझौला के पास बस्ती -गोरखपुर लेन पर डीजल ले कर आ रहे से साइकिल सवार को पीछे से आ रही कन्टेनर ने ठोकर मार दिया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.मौके पर पहुँचे परिजनों सहित स्थानीय लोगों द्वारा शव सड़क पर रखकर कार्यवाही करने की मांग करने लगे. मौके पर पहुचे खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज चन्द्र प्रकाश यादव मय टीम द्वारा शव को कब्जे में लेने की कोशिश करने लगे लेकिन कामयाबी न मिलने पर उन्होंने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी.
इस दौरान बस्ती गोरखपुर लेन परसा जाफर तन वाहनों की कतार लग गई.मौके पर पहुँचे मुंडेरवा थानाध्यक्ष राधेश्याम राय द्वारा लोगो को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेने की कोशिश करने पर परिजनों द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक कार्यवाही नही होगी तब तक शव यही रहेगा.
जिस कारण मुंडेरवा पुलिस का जाम में खड़े परिजनों से थोड़ी देर के लिए कहा सुनी होंने की स्थिति उत्पन्न होती नजर आई. लेकिन राधेश्याम राय ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए किसी तरह से शव को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया.इस दौरान लगभग 30मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही.जिस कारण इस लेन पर खझौला से थाना पुरानी बस्ती के परसा जाफर तक वाहनों की कतारें लग गई.स्वजन परशुराम चौधरी पुत्र रामसेवक निवासी खझौला थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती ने मुंडेरवा पुलिस को दिए तहरीर के माध्यम से बताया कि उनका 18वर्षीय पुत्र द्वारिका प्रसाद चौधरी मंगलवार को सूख रहे धान की फसल की सिंचाई करने के लिए मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बस्ती गोरखपुर लेन पर स्थित राजेंद्रा पेट्रोल पंप से डीजल लेकर साइकिल से घर वापस आ रहा था कि तभी बस्ती की ओर से तीव्र गति से आ रही कन्टेनर(UP21CT6806 )ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे द्वारिका प्रसाद चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई.वही मुंडेरवा थानाध्यक्ष राधेश्याम राय ने बताया कि कन्टेनर को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन चालक नाम पता अज्ञात फरार हो गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.मिली तहरीर के आधार पर चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं.साथ ही पकड़े गए कन्टेनर के रजिस्ट्रेशन नम्बर को ट्रेस कर वाहन स्वामी,व चालक का नाम पता का पता लगाया जा रहा हैं. दिवंगत द्वारिका प्रसाद चौधरी 12 वी का छात्र हैं. वह चार भाइयो बीरबल,अभिषेक,गणेश व दो बहनों लक्ष्मी व मीना में दूसरे नम्बर पर था. माँ कुशलावती बार बार बेहोश हो जा रही हैं. मौके पर क्षेत्राधिकारी रुधौली अम्बिका महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पाण्डेय मय महिला टीम,थानाध्यक्ष मुंडेरवा राधेश्याम राय भी मौके पर पहुँचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है