Basti News: कावड़ यात्रा की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Basti News:  कावड़ यात्रा की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Basti DM (1)

Basti News:  एक माह तक चलने वाले सॉवन में कावड़ यात्रा के दौरान पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी  प्रियंका निरजन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है.  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कावड़ मेले की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि कावड़ यात्रा सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है. प्रशासन हरसम्भव सहयोग करने के लिए तैयार है.

उन्होने भदेश्वरनाथ मंदिर को जाने वाली सड़क को तीन दिन के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिया है. साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि कावड़ियों के आने-जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले गड्ढो को भरवा दें. उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिया है कि भदेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर सड़क के बीच में पड़ने वाले खम्भो को हटवा दें. नगर पालिका परिषद बस्ती नियमित रूप से मंदिर की साफ-सफाई सुनिश्चित करे. उन्होने यह भी निर्देश दिया कि नगर पालिका वहॉ स्थान-स्थान पर डस्टबिन रखवा दें तथा प्रतिदिन कूड़ा एकत्र करने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करें.

Basti DM (2)
Basti DM (2)

उन्होने उप जिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिया कि भदेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर ले तथा दुकान लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दें. उन्होने कावड़िया संघो से अपील किया कि कावड़िए प्रत्येक दशा में निर्धारित पड़ाव स्थल पर ही विश्राम के लिए रूके, सड़क, पुल, पुलिया पर न ठहरें. उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अलग से कंट्रोल रूम बनाया जायेंगा. यहॉ सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी. स्थान-स्थान पर एंबुुलेंस भी खड़े किए जायेंगे.  

भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: भाकियू ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  के बर्खास्तगी की मांगः राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्वत ने कहा कि घघौआ, विक्रमजोत, छावनी, कप्तानगंज में विश्राम के लिए पड़ाव निर्धारित किए जायेंगे. महिला कावड़ियों की संख्या देखते हुए महिला पुलिस बल भी तैनात किया जायेंगा. पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि कावड़ियों के लिए पका-पकाया भोजन देने के व्यवस्थापक इसकी पूर्व सूचना संबंधित तहसील को अवश्य दे दंे.

बस्ती के अमहट घाट पर शिवसेना यूबीटी ने किया सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, शहीदों और अजन्मी बेटियों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें: बस्ती के अमहट घाट पर शिवसेना यूबीटी ने किया सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, शहीदों और अजन्मी बेटियों को दी श्रद्धांजलि

       बैठक में सरदार जगवीर सिंह, जगदीश अग्रहरि, विधायक प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र दूबे, डा. वी.के. वर्मा, पवन अग्रहरि, पंकज सोनी ने अपने सुझाव दिये. इसमें सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, एसडीएम हर्रैया/ज्वाइंट मजिस्टेªट अमृत पाल कौर, शैलेष दुबे, जी.के. झा, आनन्द श्रीनेत, प्रभारी सीएमओ डा. जय सिंह, डीएसओ सत्यवीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अमित कुमार, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है