Basti News: जगन्नाथ,रघुनाथ रामपूरन ने मेडिकल कालेज को देह दान करने का पंजीकरण कराया

Basti

Basti News: सेवा निवृत्त राजस्व लेखपाल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े जगन्नाथ मौर्य एवं तकनीकी सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रघुंनाथ पटेल और प्रगतिशील किसान रामपूरन चौधरी ने शनिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज बस्ती को अपने शरीर का दान करने का पंजीकरण कराया. मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डाक्टर आनन्द मिश्रा ने देह दान की प्रक्रिया को पूरा कराया.

जनहित में देहदान करने वाले जगन्नाथ मौर्य ,ई. रघुंनाथ पटेल और रामपूरन चौधरी ने बताया कि निधन के बाद शरीर की कोई उपयोगिता नहीं रह जाती. देह दान से संभव है कि कुछ मरीजों को नया जीवन मिल जाय और छात्र उनके शरीर से ज्ञान प्राप्त कर मानवता की सेवा कर सकेंगे. बताया कि परिजनों से सहमति के बाद ही उन लोगों से सेवा भाव के उद्देश्य से यह कदम उठाया है. उन्होने अन्य लोगों से भी आग्रह किया है कि देह दान करने की दिशा में आगे आये जिससे उनका शरीर निधन के बाद भी देश की सेवा में काम आ सके. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
02 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news--jagannath--raghunath-rampuran-register-to-donate-body-to-medical-college/article-10355
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है