Basti News: मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट ने स्थापना दिवस पर रोपे पौध, महिला अस्पताल में किया फल का वितरण

जागरूकता से होगी मानवाधिकारों की रक्षा- प्रेरक मिश्रा

मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट ने स्थापना दिवस पर रोपे पौध

Basti News: बुधवार राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस पाण्डेय बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में समारोहपूर्वक मनाया गया. जिलाध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में पौधरोपण के साथ ही महिला चिकित्सालय में मरीजों में फल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा का दायित्व हम सब पर है. सामूहिक रूप से इस दायित्व का निर्वहन करना होगा.मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम कमलापुरी ने कहा कि एक वर्ष के भीतर बस्ती की इकाई ने सेवा और सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया है. कहा कि ऐसे लोग जो मानवाधिकार उत्पीड़न के शिकार हों वे ट्रस्ट पदाधिकारियोें को पत्र दे, उस पर प्रभावी कार्यवाही कराया जायेगा.ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल बजाज ने कहा कि इसका विस्तार आवश्यक है. लोग अपने कर्तव्य और अधिकारों को समझें तभी मानवाधिकार सुरक्षित रहेगा. महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह का कि जो महिलायें किन्ही कारणों से घरेलू हिंसा की शिकार हों उनके सहयोग के लिये ट्रस्ट हर संभव पहल करता है. मण्डल अध्यक्ष सुमन यादव किन्नर ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा तभी होगी जब हम अन्याय का मुखर विरोध करें. जिलाध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सेवा कार्य को प्राथमिकता दी गई है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राधा बरनवाल, शिवा शुक्ला,  के साथ ही प्र्रेमचन्द्र सोनी, सुनील गुप्ता, अमीरचंद गुप्ता, शिवसहाय गुप्ता, राज गुप्ता, विनोद चौरसिया, दीपक गुप्ता, राम कुमार साहू, ओंकार गुप्ता, जितेन्द्र तिवारी, घनश्याम, अखिलेश, एजाज अहमद, ज्ञानू, सचिन श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, सूर्यनाथ गुप्ता, राजेश चौधरी, दिवाकर सिंह, महेन्द्र श्रीवास्तव, शेषनाथ आदि उपस्थित रहे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news--human-rights-service-trust-planted-saplings-on-foundation-day--distributed-fruits-in-women-s-hospital/article-10425
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है