Basti News : 200 से अधिक चिट्ठियां देने के बाद भी नहीं सुन रहा बस्ती प्रशासन, आखिर कब मिलेगा जोखन को इंसाफ?

Basti

Basti News: तारीख पर तारीख और उच्चाधिकारियों का आदेश का पुलिन्दा लेकर कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णवपुर निवासी जोखन अपनी पत्नी सावित्री के साथ पिछले 3 वर्षों से भटक रहे हैं कि उन्हें उनके घर के बरामदे पर कब्जा मिल जाय. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई निवासी ओम प्रकाश ने जोखन के बरामदे पर जबरिया कब्जा कर रखा है. उच्चाधिकारियों को 200 से अधिक पत्र देकर जोखन अब थक चुके है. उन्होने एक बार तो पत्नी के साथ आत्महत्या की चेतावनी भी दिया. जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री से लेकर जोखन और सावित्री कई कार्यालयों का चक्कर लगाते कचहरी में मिल जाते हैं. जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को उनके प्रकरण में जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने और 7 दिन के भीतर आख्या रिपोर्ट मांगा था. वह अवधि भी बीत गई.

कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णवपुर निवासी जोखन और उनकी पत्नी सावित्री ने सम्बंधित अधिकारियों से गुहार लगाया है कि अब उसे न्याय दिला दें, बुढापे में उसकी हिम्मत पस्त हो चुकी है. बरामदे में जगह न मिलने के कारण दूसरे गांव के किनारे एक पेड़ के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं. उन्हें इस बात की चिन्ता है कि बरसात में कहा जायेंगे. 

Basti News: वार्षिकोत्सव बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम - मण्डलायुक्त यह भी पढ़ें: Basti News: वार्षिकोत्सव बच्चों की रचनात्मकता को निखारने का प्रभावी माध्यम - मण्डलायुक्त

बस्ती नगर पालिका को मिले एक जेसीबी, एक पोकलैण्ड, सफाई और विकास कार्य होंगे आसान यह भी पढ़ें: बस्ती नगर पालिका को मिले एक जेसीबी, एक पोकलैण्ड, सफाई और विकास कार्य होंगे आसान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Jul 2022 By Bhartiya Basti

Basti News : 200 से अधिक चिट्ठियां देने के बाद भी नहीं सुन रहा बस्ती प्रशासन, आखिर कब मिलेगा जोखन को इंसाफ?

Basti News: तारीख पर तारीख और उच्चाधिकारियों का आदेश का पुलिन्दा लेकर कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णवपुर निवासी जोखन अपनी पत्नी सावित्री के साथ पिछले 3 वर्षों से भटक रहे हैं कि उन्हें उनके घर के बरामदे पर कब्जा मिल जाय. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई निवासी ओम प्रकाश ने जोखन के बरामदे पर जबरिया कब्जा कर रखा है. उच्चाधिकारियों को 200 से अधिक पत्र देकर जोखन अब थक चुके है. उन्होने एक बार तो पत्नी के साथ आत्महत्या की चेतावनी भी दिया. जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री से लेकर जोखन और सावित्री कई कार्यालयों का चक्कर लगाते कचहरी में मिल जाते हैं. जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को उनके प्रकरण में जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने और 7 दिन के भीतर आख्या रिपोर्ट मांगा था. वह अवधि भी बीत गई.

कलवारी थाना क्षेत्र के वैष्णवपुर निवासी जोखन और उनकी पत्नी सावित्री ने सम्बंधित अधिकारियों से गुहार लगाया है कि अब उसे न्याय दिला दें, बुढापे में उसकी हिम्मत पस्त हो चुकी है. बरामदे में जगह न मिलने के कारण दूसरे गांव के किनारे एक पेड़ के नीचे गुजर बसर कर रहे हैं. उन्हें इस बात की चिन्ता है कि बरसात में कहा जायेंगे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news--even-after-giving-more-than-200-letters--the-basti-administration-is-not-listening--when-will-jokhan-get-justice/article-10403
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है