Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवागत बीएसए का किया स्वागत
Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अगुवाई में संगठन के जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने नवागत बीएसए इन्द्रजीत प्रजापति का बुके देकर स्वागत किया.
स्वागत के उपरान्त बीएसए ने बैठक करके सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. उदय शंकर शुक्ल ने नवागत बीएसए से शिक्षा में सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि आप की अगुवाई में निश्चित है की बस्ती जनपद ऊंचे मुकाम को हासिल करेगा हमारे सभी पदाधिकारी आपके सभी कार्यों में यथासंभव सहयोग करेंगे और आपसे भी हम अपेक्षा करते हैं कि शिक्षक की समस्याओं को आप प्राथमिकता के आधार पर दूर करेंगे.
बीएसए ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी प्राथमिकता सर्वप्रथम अपना विद्यालय होना चाहिए आप बच्चों को मेहनत से पढ़ाइये. आप बच्चों की समस्याएं दूर करिए हम आपकी समस्याएं दूर करेंगे और निश्चित है की इससे एक अच्छा वातावरण बनेगा. यह जानकारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दिया.
यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभावइस दौरान अखिलेश मिश्र, राघवेन्द्र सिंह, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, राजकुमार सिंह, शशिकान्त द्विवेदी, महेश कुमार,सन्तोष कुमार शुक्ल, उमाशंकर मणि त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, चंद्रभान चौरसिया,दिवाकर सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ल,वीरेन्द्र पाण्डेय, रीता शुक्ला,त्रिलोकी नाथ, इन्द्रसेन मिश्र, अखिलानंद यादव, विनोद यादव, राहुल उपाध्याय, योगेश्वर शुक्ल,राजकान्त, विनय कुमार,राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है