Basti News: कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने त्याग पत्र दिया
Basti News: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है. पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और प्रदेश कार्यालय को भेजे त्याग पत्र में अंकुर वर्मा ने कहा है कि वे निजी कारणों से अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहे हैं. निष्ठावान कांग्रेस सदस्य के रूप में वे अपने दायित्वों का पालन करते रहेंगे.
ज्ञात रहे कि इसके पूर्व भी अंकुर वर्मा ने अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दिया था किन्तु तत्कालीन प्रद्रेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने उनका त्याग पत्र स्वीकार नहीं किया था. अंकुर वर्मा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस में उनकी निष्ठा पूर्ववत है. निजी कारणों से वे पद से त्याग पत्र दे रहे हैं.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है