Basti News: भाजपा नेता अभिनव ने उठाया भूमिहीन किसानों का मुद्दाः सौंपा ज्ञापन

Basti news

बस्ती भानपुर तहसील  क्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग के किसानों ने भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन को अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई.

अभिनव उपाध्याय ने डीएम को बताया की  कनेथू ग्राम सभा के सिवान में एक बड़ी झील राजस्व विभाग के अभिलेख में दर्ज है. जिसकी पैमाईश करने का पूर्ववर्ती जिलाधिकारी ने आदेश किया था. आदेश के क्रम एसडीएम भानपुर ने सीमांकन कराना शुरु कर दिया है. इस भूमि पर कनेथू गांव के  अनुसूचित जाति के लगभग 40 किसान ऐसे है जिन्हे 45 वर्ष पूर्व प्रत्येक को एक एकड़ जमीन सरकार द्वारा कृषि के लिए पट्टे पर आवंटित किया गया था. जिसपर वह विगत कई वर्षों से खेती कर रहे है. वर्तमान में प्रशासन ने जमीन का पट्टा निरस्त कर किसानों से मुक्त करा लिया गया है.  ऐसी स्थिति में  किसान भूमि हीन हो गए है. जिससे  जीवकोपार्जन में कठिनाई आ गयी है. डीएम ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया है. बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुधांशु नायक ने ग्रामीणों से ज्ञापन लिया व उनकी समस्याएं सुनी.

ज्ञापन देते समय रामराज, गोगईं,  राम  स्वारथ, तुलसीराम, शीतल, राम निहोर, समुझ, जियहुल, छविलाल, जलई,  राजाराम, रामनाथ, जगलाल, रामेश्वर, श्याम लाल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे. 

बस्ती में इस फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू, 140 घरों पर नोटिस की तैयारी यह भी पढ़ें: बस्ती में इस फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू, 140 घरों पर नोटिस की तैयारी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Jul 2022 By Bhartiya Basti

Basti News: भाजपा नेता अभिनव ने उठाया भूमिहीन किसानों का मुद्दाः सौंपा ज्ञापन

बस्ती भानपुर तहसील  क्षेत्र के कनेथू बुजुर्ग के किसानों ने भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन को अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई.

अभिनव उपाध्याय ने डीएम को बताया की  कनेथू ग्राम सभा के सिवान में एक बड़ी झील राजस्व विभाग के अभिलेख में दर्ज है. जिसकी पैमाईश करने का पूर्ववर्ती जिलाधिकारी ने आदेश किया था. आदेश के क्रम एसडीएम भानपुर ने सीमांकन कराना शुरु कर दिया है. इस भूमि पर कनेथू गांव के  अनुसूचित जाति के लगभग 40 किसान ऐसे है जिन्हे 45 वर्ष पूर्व प्रत्येक को एक एकड़ जमीन सरकार द्वारा कृषि के लिए पट्टे पर आवंटित किया गया था. जिसपर वह विगत कई वर्षों से खेती कर रहे है. वर्तमान में प्रशासन ने जमीन का पट्टा निरस्त कर किसानों से मुक्त करा लिया गया है.  ऐसी स्थिति में  किसान भूमि हीन हो गए है. जिससे  जीवकोपार्जन में कठिनाई आ गयी है. डीएम ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया है. बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुधांशु नायक ने ग्रामीणों से ज्ञापन लिया व उनकी समस्याएं सुनी.

ज्ञापन देते समय रामराज, गोगईं,  राम  स्वारथ, तुलसीराम, शीतल, राम निहोर, समुझ, जियहुल, छविलाल, जलई,  राजाराम, रामनाथ, जगलाल, रामेश्वर, श्याम लाल सहित अन्य किसान उपस्थित रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news--bjp-leader-abhinav-raised-the-issue-of-landless-farmers--memorandum-submitted/article-10387
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है