बस्ती की नई डीएम कृतिका ज्योत्सना : UPSC में हासिल की थी 30वीं रैंक, पति राहुल पांडे भी हैं IAS, मिरांडा हाउस से की है पढ़ाई

Basti News
IAS Kritika Jyotisna

बस्ती की नई डीएम कृतिका ज्योत्सना : UPSC में हासिल की थी 30वीं रैंक, पति राहुल पांडे भी हैं IAS, मिरांडा हाउस से की है पढ़ाई
kritika jyotsna ias

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले की नई जिलाधिकारी  आईएएस कृतिका ज्योत्सना होंगी. मंगलवार को राज्य सरकार ने 46 अधिकारियों का ट्रांसफर किया जिसमें कृतिका भी शामिल हैं. 

बता दें कृतिक मैथ्स से ग्रेजुएट हैं. वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी ज्योत्सना का सफर उनके दृढ़ संकल्प की मिसाल है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अपने चौथे प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल करने वाली कृतिका को यह सफलता तीन असफल प्रयासों के बाद मिली थी.

उत्तर प्रदेश में जन्मीं और हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाली कृतिका एक सफल परिवार में पली-बढ़ीं. उनके पिता, एसबीएल मिश्रा, तेलंगाना में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के रूप में कार्यरत थे, और उनकी माँ उत्तर प्रदेश सरकार में कार्यरत हैं. उनके बड़े भाई, कार्तिकेय मिश्रा, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

बस्ती में शिक्षकों का सम्मेलन, TET और OPS बहाली पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें: बस्ती में शिक्षकों का सम्मेलन, TET और OPS बहाली पर हुई चर्चा

दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से की पढ़ाई

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से गणित में स्नातक और इसी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की. कृतिका का उत्तर प्रदेश से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जुड़ाव तब और मज़बूत हुआ जब उन्होंने अपने साथी आईएएस अधिकारी राहुल पांडे से विवाह किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें आंध्र प्रदेश से कैडर स्थानांतरण प्राप्त हुआ.

बस्ती में भ्रष्टाचार की शिकायत पड़ी उल्टी, जांच में ग्राम प्रधान को मिली क्लीन चिट यह भी पढ़ें: बस्ती में भ्रष्टाचार की शिकायत पड़ी उल्टी, जांच में ग्राम प्रधान को मिली क्लीन चिट

बता दें ज्योत्सना अभी तक यूपी राज्य कर विभाग में विशेष सचिव थीं. इसके बाद उन्हें बस्ती में बतौर जिलाधिकारी तैनाती मिली है. ज्योत्सना सुल्तानपुर जिले की भी डीएम रह चुकीं हैं.

Basti News: प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव सचिव निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव सचिव निर्वाचित

अब तक किन पदों और जिम्मेदारियों पर रहीं IAS कृतिका ज्योत्सना?

1 प्रतीक्षारत लखनऊ 11/01/2016 04/06/2016
2 सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर सहारनपुर 05/06/2016 23/10/2016
3 संयुक्त मजिस्ट्रेट संत कबीर नगर 24/10/2016 18/05/2017
4 संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर 19/05/2017 17/04/2018
5 मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर 17/04/2018 27/02/2019
6 विशेष सचिव, आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 27/02/2019 05/07/2019
7 सीईओ, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण भदोही 05/07/2019 11/02/2021
8 जम्मू और कश्मीर में अंतर-संवर्गीय प्रतिनियुक्ति पर 11/02/2021 19/05/2023
9 प्रतीक्षारत लखनऊ 19/05/2023 29/06/2023
10 विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति + एमडी उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड लखनऊ 29/06/2023 29/09/2023
11 डीएम एवं कलेक्टर सुल्तानपुर 29/09/2023 17/01/2025
12 विशेष सचिव, राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 18/01/2025

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 Oct 2025 By Bhartiya Basti

बस्ती की नई डीएम कृतिका ज्योत्सना : UPSC में हासिल की थी 30वीं रैंक, पति राहुल पांडे भी हैं IAS, मिरांडा हाउस से की है पढ़ाई

Basti News <br> IAS Kritika Jyotisna

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जिले की नई जिलाधिकारी  आईएएस कृतिका ज्योत्सना होंगी. मंगलवार को राज्य सरकार ने 46 अधिकारियों का ट्रांसफर किया जिसमें कृतिका भी शामिल हैं. 

बता दें कृतिक मैथ्स से ग्रेजुएट हैं. वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी ज्योत्सना का सफर उनके दृढ़ संकल्प की मिसाल है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अपने चौथे प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 30वीं रैंक हासिल करने वाली कृतिका को यह सफलता तीन असफल प्रयासों के बाद मिली थी.

उत्तर प्रदेश में जन्मीं और हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाली कृतिका एक सफल परिवार में पली-बढ़ीं. उनके पिता, एसबीएल मिश्रा, तेलंगाना में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के रूप में कार्यरत थे, और उनकी माँ उत्तर प्रदेश सरकार में कार्यरत हैं. उनके बड़े भाई, कार्तिकेय मिश्रा, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से की पढ़ाई

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से गणित में स्नातक और इसी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की. कृतिका का उत्तर प्रदेश से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जुड़ाव तब और मज़बूत हुआ जब उन्होंने अपने साथी आईएएस अधिकारी राहुल पांडे से विवाह किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें आंध्र प्रदेश से कैडर स्थानांतरण प्राप्त हुआ.

बता दें ज्योत्सना अभी तक यूपी राज्य कर विभाग में विशेष सचिव थीं. इसके बाद उन्हें बस्ती में बतौर जिलाधिकारी तैनाती मिली है. ज्योत्सना सुल्तानपुर जिले की भी डीएम रह चुकीं हैं.

अब तक किन पदों और जिम्मेदारियों पर रहीं IAS कृतिका ज्योत्सना?

1 प्रतीक्षारत लखनऊ 11/01/2016 04/06/2016
2 सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर सहारनपुर 05/06/2016 23/10/2016
3 संयुक्त मजिस्ट्रेट संत कबीर नगर 24/10/2016 18/05/2017
4 संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर 19/05/2017 17/04/2018
5 मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर 17/04/2018 27/02/2019
6 विशेष सचिव, आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 27/02/2019 05/07/2019
7 सीईओ, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण भदोही 05/07/2019 11/02/2021
8 जम्मू और कश्मीर में अंतर-संवर्गीय प्रतिनियुक्ति पर 11/02/2021 19/05/2023
9 प्रतीक्षारत लखनऊ 19/05/2023 29/06/2023
10 विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति + एमडी उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड लखनऊ 29/06/2023 29/09/2023
11 डीएम एवं कलेक्टर सुल्तानपुर 29/09/2023 17/01/2025
12 विशेष सचिव, राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ 18/01/2025

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-new-district-magistrate-kritika-jyotsna-secured-30th-rank-in-upsc-examination/article-23219
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है