पुष्कर मिश्रा के संकल्पों को पूरा करना जीवन का लक्ष्य- रूपम मिश्रा
पुण्यतिथि पर याद किये गये पुष्कर मिश्र, महिला अस्पताल, वृद्धाआश्रम में फल का वितरण
बस्ती . भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा के पति पुष्कर मिश्र को उनके द्वितीय पुण्य तिथि पर याद किया गया. भावुक रूपम मिश्रा ने मंगलवार को महिला अस्पताल के वार्डो में और बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में फल वितरित किया. इसी कडी में नगर पालिका परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कहर ने असमय उनके पति को छीन लिया. उनका आजीवन प्रयास रहेगा कि पुष्कर मिश्र के स्वच्छ बस्ती, सुन्दर बस्ती के सपनों को साकार किया जाय. यह प्रयास निरन्तर जारी है.
पुष्कर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ओम प्रकाश मिश्र पप्पू ‘भैया’ सन्तोष शुक्ला, संजय उपाध्याय ‘टीटू’ लवकुश चौबे, देवदत्त पाठक, विपिन राय, जगदीप श्रीवास्तव, मो. इद्रीस, सोनू पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, सचिन शुक्ल, रामू पाठक, गोपाल चौरसिया, मो. कम्मू, मो. अजीज, सुभाष श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अतुल सिंह, प्रभाकरमणि त्रिपाठी, चिन्टू मिश्र, राजकुमार श्रीवास्तव, गिरीश सिंह, घनश्याम चित्रगुप्त, तारक जायसवाल आदि शामिल रहे.
यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है