नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मुख्यमंत्री से किया पालिका क्षेत्र के परियोजनाओें के स्वीकृति की मांग

सीमा विस्तार पर शीघ्र दिशा निर्देश का मिला आश्वासन

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मुख्यमंत्री से किया पालिका क्षेत्र के परियोजनाओें के स्वीकृति की मांग
ankur verma basti

बस्ती। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट किया। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मुख्यमंत्री  से नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिये विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृत कराने की आग्रह किया।

नेहा वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने  पूरा समय देकर नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि अति शीघ्र परियोजनायों को स्वीकृति के लिये सन्दर्भित करा दिया जायेगा।

अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि उन्होने मुख्यमंत्री से नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार कराये जाने की मांग किया। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बस्ती नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है और शीघ्र दिशा निर्देश जारी होगा।

यह भी पढ़ें: बस्ती में प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में बड़ी घोषणाएं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  विकास के कई सन्दर्भो पर विस्तार से वार्ता हुई और उन्होने हर स्तर पर विकास हेतु सहयोग का आश्वासन  दिया है। 

यह भी पढ़ें: बस्ती हर्रैया में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने योजना लाभार्थियों को चाबी व चेक वितरित किए!

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti