बस्ती लोकसभा चुनाव में फिर आया दिलचस्प मोड़, सपा को मिला दयाशंकर का साथ, हर्रैया में भी बिगड़ सकते हैं BJP के समीकरण!

Basti Lok Sabha Election 2024

बस्ती लोकसभा चुनाव में फिर आया दिलचस्प मोड़, सपा को मिला दयाशंकर का साथ, हर्रैया में भी बिगड़ सकते हैं BJP के समीकरण!
daya shankar mishra

Basti Election News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में बसपा नेता रहे दयाशंकर मिश्रा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया. बुधवार देर रात इसका ऐलान हुआ. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में दयाशंकर ने सपा का दामन थामा.हाल ही में बसपा ने पहले दयाशंक को प्रत्याशी   बनाया था  और फिर काट टिकट दिया था. सदर विधायक महेंद्र यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह ने दयाशंकर की सपा जॉइनिंग कराई. इस दौरान अखिलेश यादव ,त्र्यम्बक पाठक,जावेद खान, अरविंद यादव मौजूद रहे.

साप में शामिल होने के बाद दयाशंकर ने लिखा- समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया मेरे राजनीतिक जीवन में सदैव प्रेरक रहे,क्योंकि उन्होंने धर्म और राजनीति को एक ही बताया था.उन्होंने कहा था धार्मिक होकर ही जनहित की राजनीति हो सकती है और जनहितकारी राजनीति से बड़ा कोई धर्म नहीं.यही बात मेरे जैसे धर्मपरायण राजनैतिक व्यक्ति को उनसे सदैव जोड़ती थी.उन्होंने कहा था ‘राजनीति अल्पकालिक धर्म है और धर्म दीर्घकालिक राजनीति.'

हर्रैया में क्या होगा?
सपा नेता ने लिखा- आज उनके कथन को आत्मसात करते हुए मुझे लगता है कि अपने राजनैतिक जीवन में अल्पकालिक धर्म तो मैंने सदैव निभाया है,अब समाजवादी बनकर दीर्घकालिक राजनीति में प्रवेश का अवसर आ गया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना के घर को किराये पर देने का आरोप, डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना के घर को किराये पर देने का आरोप, डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग

उन्होंने लिखा- मेरे देश समाज के लिए मेरा लोहियावादी अंतरतम आज से प्रत्यक्ष रूप में लोहियावादी समाजवाद के लिए मुखर रहेगा.

बस्ती में लंगूरों का आतंक, 20 लोगों पर हमला; दर्जनों गांवों में मचा था डर, अब मिली राहत यह भी पढ़ें: बस्ती में लंगूरों का आतंक, 20 लोगों पर हमला; दर्जनों गांवों में मचा था डर, अब मिली राहत

दयाशंकर के इस कदम में हर्रैया से त्रयंबक पाठक का साथ मिलने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है बीजेपी में शामिल हुए राजकिशोर सिंह की काट के तौर पर दयाशंकर और त्रयंबक एक होकर बीजेपी का मुकाबला करेंगे. बता दें बस्ती में 25 मई को मतदान है और 4 जून परिणाम आएंगे.

बोरिंग टेक्नीशियन संघ का अधिवेशन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जोर यह भी पढ़ें: बोरिंग टेक्नीशियन संघ का अधिवेशन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जोर

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है