Basti Kanwar Yatra News: कांवड़ यात्रा की वजह से बंद रहेंगे बस्ती आने वाले ये रास्ते, शहर में ये रूट रहेंगे डायवर्ट
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कावड़ यात्रा को को लेकर डायवर्जन रूट तैयार किया है 24 जुलाई की आधी रात से 27 जुलाई को कावड़ यात्रा का मेला संपन्न होने तक रूट डायवर्ट रहेगा लखनऊ से बस्ती, खलीलाबाद गोरखपुर और गोरखपुर से वाया बस्ती लखनऊ की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को अलग-अलग रूट से अपने स्थानों को जाना होगा कांवड़ मेले के दौरान बस्ती संतकबीरनगर सिद्धार्थ नगर समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी से जल लेने के लिए अयोध्या पहुंचते हैं 26 और 27 जुलाई को अयोध्या से लेकर फोरलेन के रास्ते भदेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं
आपको बता दें करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु 26 व 27 जुलाई को बस्ती के भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आएंगे. 24 जुलाई की मध्यरात्रि से फोरलेन पर सभी तरह के वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया जाएगा तथा 27 जुलाई को मेला खत्म होने तक यह रूट डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी पिछले 2 साल कोविड-19 के प्रोटोकॉल के चलते कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था लखनऊ व बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर की ओर आने वाले वाहनों को बाराबंकी से ही जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए गोरखपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.
बस्ती आने वाले वाहन डुमरियागंज होते हुए आएंगे. अयोध्या की ओर से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज, मनकापुर की ओर एवं गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी गोरखपुर से लखनऊ की ओर से जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर बखिरा, नन्दौर, खेसरहा, बांसी की ओर भेजा जाएगा बस्ती से लखनऊ की ओर से जाने वाले कुछ वाहन बड़ेवन से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Basti News: क्रीड़ा भारती की वार्षिक बैठक में प्रभाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सह मंत्री मनोनीतअम्बेडकरनगर-टांडा से बस्ती की ओर आने वाले वाहनों को कलवारी, धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा. गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा. नघटा से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन अम्बेडकरनगर होकर लखनऊ की ओर जाएंगे सिर्फ शहर के बाहर ही नहीं शहर के अंदर भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं पुराना डाकखाना चौराहे से बस्ती क्लब की तरफ से या कावड़ियों के रास्ते पर किसी भी प्रकार के वाहनों को आने जाने नहीं दिया जाएगा
यह भी पढ़ें: बस्ती में घरेलू गैस संकट, कालाबाजारी के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
शास्त्री चौक कलेक्ट्रेट चौराहे से रामचंद्र शुक्ल की तिराहे पर वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा जिन्हें बाहर जाना है उन्हें मूड़घाट-बड़ेवन के रास्ते की तरफ डायवर्ट किया जाएगा -सिविल लाइंस चौराहे से चेतक तिराहे के रास्ते पर वाहनों का आवागमन वर्जित होगा. जिन्हें लालगंज, महुली या संतकबीरनगर तक की यात्रा करनी है उन्हें सिविल लाइन्स से डायवर्ट कर अस्पताल चौराहे से कैली सोनूपार होते हुए भेजा जाएगा. गड़गोड़िया या कांशीराम आवास से डारीडीहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे. सोनूपार चौकी की ओर से आने वाले वाहनों को यहीं से कैली मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा. फुटहिया तिराहे से कांवड़ियों के वाहनों को छोड़ अन्य वाहन अमहट पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे.
Basti Kanwar Yatra News: कांवड़ यात्रा की वजह से बंद रहेंगे बस्ती आने वाले ये रास्ते, शहर में ये रूट रहेंगे डायवर्ट
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कावड़ यात्रा को को लेकर डायवर्जन रूट तैयार किया है 24 जुलाई की आधी रात से 27 जुलाई को कावड़ यात्रा का मेला संपन्न होने तक रूट डायवर्ट रहेगा लखनऊ से बस्ती, खलीलाबाद गोरखपुर और गोरखपुर से वाया बस्ती लखनऊ की तरफ आने-जाने वाले वाहनों को अलग-अलग रूट से अपने स्थानों को जाना होगा कांवड़ मेले के दौरान बस्ती संतकबीरनगर सिद्धार्थ नगर समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी से जल लेने के लिए अयोध्या पहुंचते हैं 26 और 27 जुलाई को अयोध्या से लेकर फोरलेन के रास्ते भदेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं
आपको बता दें करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु 26 व 27 जुलाई को बस्ती के भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आएंगे. 24 जुलाई की मध्यरात्रि से फोरलेन पर सभी तरह के वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया जाएगा तथा 27 जुलाई को मेला खत्म होने तक यह रूट डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी पिछले 2 साल कोविड-19 के प्रोटोकॉल के चलते कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था लखनऊ व बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर की ओर आने वाले वाहनों को बाराबंकी से ही जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए गोरखपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.
बस्ती आने वाले वाहन डुमरियागंज होते हुए आएंगे. अयोध्या की ओर से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज, मनकापुर की ओर एवं गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी गोरखपुर से लखनऊ की ओर से जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट कर बखिरा, नन्दौर, खेसरहा, बांसी की ओर भेजा जाएगा बस्ती से लखनऊ की ओर से जाने वाले कुछ वाहन बड़ेवन से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए जाएंगे.
अम्बेडकरनगर-टांडा से बस्ती की ओर आने वाले वाहनों को कलवारी, धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा. गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा. नघटा से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन अम्बेडकरनगर होकर लखनऊ की ओर जाएंगे सिर्फ शहर के बाहर ही नहीं शहर के अंदर भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं पुराना डाकखाना चौराहे से बस्ती क्लब की तरफ से या कावड़ियों के रास्ते पर किसी भी प्रकार के वाहनों को आने जाने नहीं दिया जाएगा
शास्त्री चौक कलेक्ट्रेट चौराहे से रामचंद्र शुक्ल की तिराहे पर वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा जिन्हें बाहर जाना है उन्हें मूड़घाट-बड़ेवन के रास्ते की तरफ डायवर्ट किया जाएगा -सिविल लाइंस चौराहे से चेतक तिराहे के रास्ते पर वाहनों का आवागमन वर्जित होगा. जिन्हें लालगंज, महुली या संतकबीरनगर तक की यात्रा करनी है उन्हें सिविल लाइन्स से डायवर्ट कर अस्पताल चौराहे से कैली सोनूपार होते हुए भेजा जाएगा. गड़गोड़िया या कांशीराम आवास से डारीडीहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे. सोनूपार चौकी की ओर से आने वाले वाहनों को यहीं से कैली मार्ग पर डायवर्ट कर दिया जाएगा. फुटहिया तिराहे से कांवड़ियों के वाहनों को छोड़ अन्य वाहन अमहट पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है