Basti Kanwar Yatra News: कांवड यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट, किए गए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त

Basti Kanwar Yatra News: कांवड यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट, किए गए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त
Basti Kanwar Yatra News: कांवड यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट, किए गए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त

कावड़ यात्रा के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाओं को देखने के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कप्तानगंज नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया तथा वहॉ तैनात किए गये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 25 एवं 26 जुलाई को बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं अन्य बोर्ड के नियंत्रणाधीन संचालित समस्त विद्यालय बन्द करने का आदेश जारी किया है.

 भदेश्वरनाथ मंदिर पहुॅचकर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. जिला पंचायत द्वारा अस्थायी जिगजैग बैरिकेडिंग लगवा दी गयी है. 10 सीसी टीवी कैमरे तथा    आवश्यक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था पूरी करा दी गयी है. 15 शौचालयों का निर्माण कराया गया है. मंदिर के अन्दर फिसलन से बचने के लिए मैट बिछाया गया है. पंचायती राज विभाग द्वारा भी 15 शौचालय बनवाये गये है तथा सफाईकर्मियों की ड्यिूटी लगायी गयी है. स्थायी एवं अस्थायी विद्युत कनेक्शन कराये गये है. जनरेटर की व्यवस्था कर ली गयी है. विद्युत सुरक्षा के अधिकारियों ने इसकी जॉच करके प्रमाण पत्र भी दे दिया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप तथा एंबुलेंस में स्टाफ एवं दवाओं के साथ व्यवस्था की गयी है. 4 लाईव सपोर्ट सिस्टम वाले एंबुलेन्स को विभिन्न स्थानों पर रखा गया है. सॉप एवं कुत्ता काटने पर लगने वाला इंजेक्शन की व्यवस्था भी की गयी हैं. सभी सीएचसी,पीएचसी को एलर्टमोड पर रखा गया है.

सीएमओ द्वारा 24 घंटे इमरजेंसी सेवा सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है. नगर पालिका द्वारा भदेश्वरनाथ मंदिर तथा अमहटघाट पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. पानी के टैंकर तथा मोबाइल टायलेट लगाये गये है. वाहन से आने वाले कावड़ियों के लिए पार्किंग स्थल बनाये गये है. पड़ाव स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गयी है. मार्ग में पड़ने वाले सभी भोजनालय एवं ढाबा संचालको को निर्देशित किया गया है, वे निर्धारित दर से अधिक खाद्य सामग्री का मूल्य नही लेंगे. सामने की ओर रेटलिस्ट लगाकर रखेंगे. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित रूप से सैम्पलिंग करायी जायेंगी. कावड़ियों द्वारा जल लेने के प्रमुख स्थानों पर एवं अमहटघाट में नाव, नाविक एवं गोताखोर की व्यवस्था भी की गयी है.  कावड़ यात्रा के दौरान 24, 25 एवं 26 जुलाई को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये है. स्थान-स्थान पर मजिस्टेªट के साथ पुलिस फोर्स लगायी गयी है. पड़ाव स्थलों पर भी सुरक्षा के प्रबंध किए गये है. इस अवसर पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, प्रभारी सीएमओ डा. जय सिंह, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा, एसडीएम सदर शैलेष दूबे, तहसीलदार सत्येन्द्र सिंह, देवकीनन्दन त्रिपाठी एंव अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे.

बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है