Basti Kanwar Yatra: भद्रेश्वरनाथ मंदिर के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला, CCTV से होगी इन चीजों की निगरानी, सुरक्षा के सख्त निर्देश
Basti News: सावन माह में कावड़ यात्रा तथा श्रीभदेश्वरनाथ मंदिर पर आयोजित शिवरात्रि मेला की निगरानी सीसी टीवी कैमरे से की जायेंगी. भदेश्वरनाथ मंदिर, अमहटघाट तथा हर्रैया तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित किया जायेंगा, जहॉ पर पुलिस, राजस्व, चिकित्सा एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी 24 घण्टे तैनात रहेंगे तथा कंट्रोल रूम को प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण फील्ड में तैनात अधिकारी-कर्मचारी करेंगे. उक्त निर्देश जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में कावड़ यात्रा तैयारी बैठक में दिया है. उन्होने कहा कि भदेश्वरनाथ मंदिर पर निगरानी के लिए 10 सीसी टीवी कैमरे लगाये जाय. इसी प्रकार नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायतें आवश्यकतानुसार कम से कम एक-एक सीसी टीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें.
उन्होने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिया है कि शिवरात्रि के अवसर पर 23 से 27 जुलाई तक लाईट, जनरेटर, खोया-पाया कैम्प, घोषण करने के लिए माइक लाउडस्पीकर सिस्टम, बैरियर लगवायेंगे तथा आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग भी करवायेंगे. नगर पालिका परिषद द्वारा पानी के टैंकर तथा मोबाइल टायलेट लगाये जायेंगे. डीपीआरओ द्वारा साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मी की ड्यिूटी लगायी जायेंगी. गड्ढे खुदवाकर उसमें कूड़ा डंफ कराया जायेंगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम एवं एंबुलेन्स लगायी जायेंगी. डीपीआरओ तथा नगर पालिका द्वारा स्थान एवं मार्ग चिन्हिकरण के लिए साइनेज लगवाया जायंेगा. प्रमुख चौराहों पर स्थान एवं मार्ग चिन्हित करने के लिए बड़ा फ्लैक्स लगाया जायेंगा.
उन्होने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग 4 में से 1 लाईफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेन्स श्रीभदेश्वरनाथ मंदिर पर तथा 03 नेशनल हाईवे पर खड़ी करेंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के एंबुलेन्स भी लगाये जायेंगे तथा सभी सीएचसी/पीएचसी 24 घण्टे सक्रिय रखे जायेंगे, इमरजेन्सी सेवा 24 घण्टे चालू रहेंगी. प्रत्येक पड़ाव स्थल पर कोविड-19 का टीकाकरण, सॉप और कुत्ता काटने की सूई तथा ओआरएस पैकेट पर्याप्त संख्या में रखे जायेंगे. उन्होने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिया है कि शहर के सभी सड़को को गड्ढामुक्त करें. इसमें आचार्य रामचन्द्र शुक्ल तिराहे से जेल रोड़ होते हुए डारीडीहा तक, मालवीय रोड, बड़ेवन से महुली मार्ग शामिल है. उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिया है कि मार्ग में पड़ने वाले सभी तारों को उचित ऊचाई पर स्थापित करें. हेल्पलाईन नम्बर 1912 सक्रिय रखें.
यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थेउन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि श्रीभदेश्वरनाथ मंदिर के अतिरिक्त जनपद के 56 शिवालयों पर भी साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, चिकित्सा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें. राजस्व कर्मियों की ड्यिूटी लगाये तथा कावड़ संघ के पदाधिकारियों की सूची और उनका नम्बर साथ में रखें. खाद्य सुरक्षा एवं परिवहन विभाग के अधिकारी भी मोबाइल रहें. अमहटघाट से डारीडीहा के बीच पड़ने वाली शराब की दुकाने इस दौरान बन्द रखी जायेंगी. पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जायेंगा. प्रत्येक पड़ाव स्थल, भंडारा स्थल, पार्किंग स्थल पर पुलिस फोर्स लगायी जायेंगी. बैठक का संचालन एडीएम अभय कुमार मिश्र ने किया. उन्होने कहा कि दो वर्ष के अन्तराल के बाद कावड़ यात्रा हो रही है, इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. इसमें सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, प्रभारी सीएमओ डा. जय सिंह, ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम हर्रैया अमृत पाल कौर, उप जिलाधिकारी सदर शैलेष दुबे, रूधौली आनन्द श्रीनेत, भानपुर जी.के. झॉ, डिप्टी कलेक्टर सुधांशू, प्रभारी डीपीआरओ/डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें.
इसके पूर्व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भदेश्वरनाथ मंदिर जाकर वहॉ व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहॉ ड्यिूटी पर लगे अधिकारी एवं कर्मचारी को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होने वहॉ पर गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया. मंदिर के अन्दर मार्बल होने के कारण फिसलन को देखते हुए मैट लगाने का निर्देश दिया. उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक पार्किंग स्थल पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की ड्यिूटी भी लगायी जाय. उन्होने डीपीआरओ तथा अपर मुख्य अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि 15-15 अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराये.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है