Basti Kanwar News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर भक्तों की लगी भीड़
देवरिया माफी शिव मंदिर पर सोमवार की भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही अपने इष्टदेव देवाधिदेव भगवान महादेव को जलाभिषेक करने की.
सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों द्वारा जल,दुग्ध,पुष्प,अक्षत,बेलपत्र, शहद ,फल,मिष्ठान आदि को अर्पण कर देवाधिदेव भगवान महादेव से भक्तों ने अपने परिवार व देश की भलाई के लिए प्रार्थना की.
यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभावदेवरिया माफी शिव मंदिर पर हरीश ठाकुर और उनके सहयोगी द्वारा मंदिर पर शिव भक्तों को फल वितरण किया.इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराया. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि मुंडेरवा थानाध्यक्ष राधेश्याम राय ,एसएसआई कन्हैया पाण्डेय, रामपुर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद मय पुलिस टीम पूरे मन्दिर परिसर में भृमण करते रहे. उन्होंने बस्ती कांटे मार्ग पर लोगो से वाहन व भीड़ न करने की अपील भी की.इसी तरह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कडर खास बरवा धाम शिव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं द्वारा देवाधिदेव भगवान महादेव को जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.इन दोनों शिवालयों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव मय टीम उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है