Basti Kanwar News: कावड़ यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा

Basti Kanwar News: कावड़ यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा
Basti Kanwar News: कावड़ यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा

 जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने कावड़ यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ अमहटघाट, फुटहिया और कप्तानगंज तथा अन्य स्थानों का भ्रमण किया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को हर वक्त मुस्तैद रहने का निर्देश दिया. अमहटघाट पर उन्होंने नियमित सफाई के लिए नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है. उन्होंने कहा कि कूड़ा एकत्र कर गाड़ी से दूर ले जाया जाए, नियमित चूना का छिड़काव किया जाए तथा शाम के समय फागिंग भी कराई जाए. फुटहिया में जिलाधिकारी ने पुलिस बूथ, मेडिकल कैंप तथा खोया पाया केंद्र का निरीक्षण किया.

 जिलाधिकारी ने अमहटघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास  कांवडियों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था हेतु 24 घण्टा मेडिकल कैम्प स्थापित किया है. डॉ. सचिदानंद चौरसिया एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा अब तक 100 से अधिक कांवडियों को आवस्यक चिकित्सा व्यवस्था की गई . दवाई, दर्दनिवारक ट्यूब एवं टेबलेट आदि दी गयी है. पूरी मेडिकल टीम समस्त प्रारंभिक मेडिकल व्यवस्था से परिपूर्ण हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा यह मेडिकल कैम्प अमहट घाट पर जिलाधिकारी महोदया के भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में स्थापित किया गया है. डॉ साहब का मोबाइल नम्बर 9452539333 है.  उन्होंने अमहटघाट पर स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा नियमित रूप से सूचनाएं प्रसारित करने का निर्देश दिया ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. अमहटघाट पर उन्होंने नियमित रूप से नाविक एवं गोताखोर तैनात रखने का भी निर्देश दिया है.

निरीक्षण के समय उनके साथ अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, सचिव बीडीए गुलाब चंद्र, एसडीएम रुधौली आनंद श्रीनेत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.   इसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में उन्होंने व्यवस्थाओं का सत्यापन किया. मंदिर के अंदर तथा मंदिर के चारों ओर भ्रमण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने कंट्रोल रूम, मेडिकल कैंप, पुलिस सहायता केंद्र, तथा अन्य सुविधाओं के केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. इस दौरान उनके साथ उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे, डिप्टी कलेक्टर सुधांशु राजेश गिरी पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे. जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने कावड़ यात्रा में शांति व्यवस्था, यातायात एवं अन्य व्यवस्था पूरे जनपद में सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति को नोडल अधिकारी नामित किया है.

बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है