बस्ती में गांधी नगर मार्ग 21 मीटर होगा चौड़ा, जानें सर्वे में विभागों ने क्या बताया
गांधी नगर रोड चौड़ीकरण पर अपडेट
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गांधी नगर मार्ग शहर का एक प्रमुख और व्यस्त रास्ता है, जहां से रोज बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं और खरीदारी के लिए आते हैं. लेकिन इस सड़क पर लगने वाले भारी जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर रोडवेज से कंपनी बाग जाने वाले लोग अक्सर रौता चौराहा का रास्ता चुनते हैं, क्योंकि पक्के बाजार में जाम के चलते समय ज्यादा लगता है. पक्के बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से जाम की समस्या और बढ़ जाती है.
फोरलेन बनाने का फिर जाएगा प्रस्ताव
पिछले वित्तीय वर्ष में अमहट से गांधी नगर मार्ग होते हुए रोडवेज, बड़े अस्पताल और प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिल सकी. अब वित्तीय वर्ष 2026 में एक बार फिर यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और इस बार स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इस योजना के तहत सड़क को करीब 21 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिसमें 18 मीटर चौड़ी सड़क, डिवाइडर और ड्रेनेज सिस्टम भी शामिल होगा.
कई विभागों ने पूरा किया सर्वे
इस परियोजना को लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण का सर्वे पहले ही कराया जा चुका है. विभिन्न विभागों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है. बिजली विभाग ने खंभे, तार और ट्रांसफॉर्मर को हटाने के लिए सर्वे किया है. वहीं, वन विभाग ने रास्ते में आने वाले पेड़ों की कटाई और नई हरियाली विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है. जल निगम ने भी पुरानी पाइपलाइन को शिफ्ट करने के लिए सर्वे पूरा कर लिया है. प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स से आगे कांटे तक करीब 16 किलोमीटर लंबाई में सड़क को टू-लेन बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है. अगर इस बार योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो गांधी नगर मार्ग पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है