4 तारीख से लाइन में हूं…” बस्ती में गैस के लिए भटक रहे लोग, एजेंसियों पर उठ रहे सवाल
Basti News
बस्ती में रसोई गैस को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले कई हफ्तों से गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ और लंबी कतारें हैं. उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें बार-बार अलग-अलग तारीख देकर चक्कर लगवाया जा रहा है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा.
एक महिला ने बताया कि 4 अप्रैल को पर्ची जमा करने के बावजूद आज 11 अप्रैल तक उसे सिलेंडर नहीं मिला, जबकि बाद में पर्ची जमा करने वालों को गैस दी जा रही है. वहीं अन्य लोगों का कहना है कि एजेंसियां कई घंटे बाद सिलेंडर खत्म का नोटिस लगाती हैं, जिससे लोगों का समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहा है.
उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
लोगों का कहना है कि लगातार दौड़ाने से वे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो चुके हैं. एक ग्राहक ने बताया कि वह तीन महीने से चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है.
नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई
इसी बीच गैस वितरण में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई भी की गई है. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जिले की श्रीराम भारत गैस और सहज भारत गैस एजेंसियों पर कुल 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. जांच में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर मिला, साथ ही होम डिलीवरी और ओटीपी सत्यापन नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था. जिले में करीब 22 हजार सिलेंडरों की पेंडेंसी है, जिससे आम लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।