बस्ती के जिलाधिकारी रहे रवीश गुप्ता को नई जिम्मेदारी, IAS कृतिका ज्योत्सना नई DM

बस्ती के जिलाधिकारी रहे रवीश गुप्ता को नई जिम्मेदारी, IAS कृतिका ज्योत्सना नई DM

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 46 अधिकारियों का तबादला किया है. इसी क्रम में बस्ती के डीएम रहे आईएएस रवीश गुप्ता अब मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक होंगे. 
वहीं आईएएस कृतिका ज्योत्सना बस्ती की नई जिलाधिकारी होंगी.

आईएएस कृतिका ज्योत्सना अभी तक राज्य कर विभाग में विशेष सचिव थीं.

बस्ती के अलावा सिद्धार्थनगर के भी जिलाधिकारी का तबादला किया गया है. चित्रकूट के डीएम रहे शिवशरणप्पा जीएन अब सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी होंगे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है