बस्ती के क्रिकेटर रविकान्त भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, कोच बन साउथ अफ्रीका रवाना

बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी ओम प्रकाश भट्ट के पुत्र रविकान्त भट्ट साउथ अफ्रीका में होने वाले एक दिवसीय दो मैच और टी. 20 के तीन मैच के लिये कोच के रूप में दिल्ली से रवाना हुये. रविकान्त भट्ट की इस सफलता से जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में प्रसन्नता है.
 
ग्रामीण पिच से इंटरनेशनल पहचान तक रविकान्त भट्ट का सफर
यह जानकारी देते हुये बस्ती वेटरेन्स क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष  आलोक पाण्डेय ने बताया कि रविकान्त भट्ट के इस कदम ने इतिहास रच दिया है . उन्होने बस्ती जैसे ग्रामीण क्षेत्र से उन्होने कम सुविधाओं के बीच यह उपलब्धि हासिल किया. वे किक्रेट के ऐसे खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा बनेंगे जो स्थानीय स्तर पर खेल रहे हैं. बताया कि रविकान्त भट्ट आर.के.बी. नाम से दिल्ली में अनेक क्रिकेट एकेडमी संचालित कर युवाओं का खेल की दुनियां में भविष्य संवार रहे हैं.
 
एशिया कप में दिलाई जीत, अब साउथ अफ्रीका दौरे की जिम्मेदारी
टी. 20 एशिया कप डेफ टीम के इण्डिया कोच के रूप में उन्होने टीम को सफलता दिलायी. इसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका में होने वाले एक दिवसीय दो मैच और टी. 20 के तीन मैच के लिये कोच के रूप में एसोसिएशन ने दायित्व सौंपा है.
रविकान्त भट्ट ने साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पूर्व आलोक पाण्डेय को बताया कि उनके साथ हेड कोच देवदत्त और सहयोगी के रूप में सुशील गुप्ता भी शामिल हैं.

क्रिकेटर रविकान्त भट्ट की सफलता पर मुख्य रूप से चेयरमैन विक्रान्त भट्ट, जी.डी. मिश्रा, अमित शर्मा, अवधेश भट्ट, दुर्गेश श्रीवास्तव, रवि उपाध्याय, रवि तिवारी, आमिर खान, संजय , यादव, राजेन्द्र निषाद, अश्विनी मिश्र, विकास चौधरी, रवि तिवारी,   राहुल पाल के साथ ही अनेक क्रिकेट खिलाडियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. 
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Apr 2026 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-cricketer-ravikant-bhatt-leaves-for-south-africa-after-becoming/article-25549
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।