बस्ती: कोरोना वायरस के 7 नये मामले, मृतकों की संख्या में इजाफा; कुल मामले 150 पार

बस्ती: कोरोना वायरस के 7 नये मामले, मृतकों की संख्या में इजाफा; कुल मामले 150 पार
Coronavirus Covid 19

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना वायरस के 7 नये मामले सामने आए हैं. इसके बाद बस्ती में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 150 के पार चला गया. गुरुवार को सात नये मामले जो आए वह सभी प्रवासियों से संबंधित हैं. इससे पहले बुधवार को भी पांच नये मामले आए थे.

सीडीओ बस्ती की ओर से किये गये ट्वीट के अनुसार जिले गुरुवार को आए मामलों के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 155 हो गई है जिसमें से 111 एक्टिव केस हैं.व हीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 43 से घटकर 41 हो गई है और 1 मौत और हो गई है. जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है.

यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस

बस्ती रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन में मिली थी लाश

बता दें बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रविवार रात को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01954 के कोच नंबर 11417 में नवपुरा, थाना चिरैयाकोट, जिला मऊ निवासी युवक का शव बरामद हुआ था. जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 2 से 3 हो गई.

योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार? यह भी पढ़ें: योगी सरकार का चुनावी साल का बजट पेश, क्या बदलेगी विकास की रफ्तार?

CDO बस्ती के ट्विटर अकाउंट से किये गये ट्वीट के अनुसार जवाहरलाल नवोदय विद्यालय रुधौली के अस्पताल में 85, मुंडेरवा सीएचसी में 12, ओपेक कैली 67 और जिला अस्पताल में 1 मरीज भर्ती है. अब तक कुल 4953 सैंपल टेस्ट किये गये जिनमें से 4343 की रिपोर्ट्स आ गई हैं जबकि 810 की रिपोर्ट्स का इंतजार है. 28 मई तक 90 रिपोर्ट्स आईं.

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा

बताया गया कि जिले में अब तक कुल 4195 लोगों की रिपोर्ट्स निगेटिव आई हैं. वहीं 28 मई को 135 लोगों के सैंपल लिए गए.

यह भी पढ़ें: भानपुर: कोरोना संदिग्ध मानकर युवक को रेफर किया बड़े अस्पताल, मौके पर हुई मौत; CHC सील

« of 11 »
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है