Basti Corona Update: बस्ती दो हॉटस्पॉट्स के लिए राहत भरी खबर, डीएम ने दी जानकारी
दोनों इलाकों के लिए राहत की जानकारी देते हुए डीएम बस्ती ने बताया कि अब यहां के लोग जरूरी काम के लिए सुबह 7 से शाम 7 बजे तक के दौरान निकल सकते हैं. इस दौरान इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए रखने के नियमों का पालन करना होगा.
हॉटस्पॉट्स को दी बधाई
डीएम ने बताया कि इन इलाकों में सैनेटाइजेशन का काम जारी रहेगा. उन्होंने गिदही खुर्द और मिल्लत नगर को बधाई देते हुए कहा कि यहां के लोगों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई.
बस्ती जिलाधिकारी ने बताया कि बस्ती में अब तक कुल 42 मामले हैं. जिसमें से 19 केस एक्टिव हैं. उन्होंने बताया कि अब जिले में 3 तीन ही हॉटस्पॉट्स बचे हैं जिसमें तुरकहिया, परसा जाफर और जमोहरा शामिल है. उन्होंने बताया कि बस्ती में स्थिति नियंत्रण में है.
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में नहीं थम रहा कोरोना, आज फिर आए चार नये मामले

बस्ती (Basti News). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना के कुल 42 मामलों के बीच राहत भरी खबर है. जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी है कि जिले के दो हॉटस्पॉट्स मोहल्ला मिलल्त नगर और गिदही खुर्द अब ग्रीन जोन हैं. (हालांकि बस्ती जिला ऑरेंज जोन में है.) डीएम बस्ती ने बताया कि बीते 28 दिनों में इन इलाकों से कोई नया मामला ना आने की वजह से यह फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि इन इलाकों से बैरिकेंडिंग और पुलिस की ड्यूटी हटा ली गई है.
दोनों इलाकों के लिए राहत की जानकारी देते हुए डीएम बस्ती ने बताया कि अब यहां के लोग जरूरी काम के लिए सुबह 7 से शाम 7 बजे तक के दौरान निकल सकते हैं. इस दौरान इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए रखने के नियमों का पालन करना होगा.
हॉटस्पॉट्स को दी बधाई
डीएम ने बताया कि इन इलाकों में सैनेटाइजेशन का काम जारी रहेगा. उन्होंने गिदही खुर्द और मिल्लत नगर को बधाई देते हुए कहा कि यहां के लोगों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई.
बस्ती जिलाधिकारी ने बताया कि बस्ती में अब तक कुल 42 मामले हैं. जिसमें से 19 केस एक्टिव हैं. उन्होंने बताया कि अब जिले में 3 तीन ही हॉटस्पॉट्स बचे हैं जिसमें तुरकहिया, परसा जाफर और जमोहरा शामिल है. उन्होंने बताया कि बस्ती में स्थिति नियंत्रण में है.
यह भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में नहीं थम रहा कोरोना, आज फिर आए चार नये मामले
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है