21 कोरोना मामलों के बीच बस्ती के लिए राहत भरी खबर, एक्टिव केस की संख्या हुई 100 से कम

21 कोरोना मामलों के बीच बस्ती के लिए राहत भरी खबर, एक्टिव केस की संख्या हुई 100 से कम
Covid19 1

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जनपद में रविवार और सोमवार को 24 घंटे से भी कम समय में 21 नये कोरोना मामलों के बीच राहत भरी खबर है. इस बाबत जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी कि L1 CHC मुंडेरवा से 15 कोरोना मरीज सोमवार को डिस्चार्ज किये गये. डीएम ने बताया कि कि फिलहाल जिले में 141 नहीं बल्कि 140 मामले हैं क्योंकि गाजीपुर की एक महिला की गिनती बस्ती जिले में नहीं बल्कि गाजीपुर जिले में होगी. ऐसे में जिले कुल 140 मामले हैं जिसमें 5 रविवार को और 16 सोमवार को आए मामले शामिल हैं.

डीएम ने बताया कि इन 140 मामलों में 21 रविवार और सोमवार को सामने आए. जो सभी प्रवासी मजदूरों से संबंधित हैं और हाल ही में वह बस्ती लौटे थे. जिलाधिकारी बस्ती ने जानकारी दी कि अब तक 43 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं. 2 की मौत हो चुकी है और कुल एक्टिव केस 95 रह गए हैं.

यह भी पढ़ें:  बस्ती में इन दुकानों पर नहीं लागू होगी शनिवार की बंदी, डीएम ने जारी किया आदेश

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा

यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकस

डीएम बस्ती द्वारा दी गई जानकारी के बाद अब जिले में कुल कोरोना केस 140 हैं. जिसमें 2 की मौत हो गई है, 95 के एक्टिव हैं और 43 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि एल 1 नवोदय विद्यालय रुधौली- 64 (इन 36 रोगियों में से अन्य 11 जिलों से हैं लेकिन बस्ती में गिने जाते हैं क्योंकि संदिग्ध ट्रेन की बोगी में थे और बस्ती से नमूने भी भेजे गए थे).

यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस

वहीं एल2 कैली अस्पताल में 24 लोग भर्ती हैं. इसके साथ ही मुंडेरवा CHC में कुल एक्टिव केसों की संख्या 7 रह गई है.

यह भी पढ़ें: कैसा रहा 6 साल का कार्यकाल? सांसद हरीश द्विवेदी ने दिया यह जवाब

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है