बस्ती में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 243

Coronavirus 3

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में गुरुवार को कोरोना वायरस के पांच नये मामले सामने आए जिसमें एक मृतक महिला की रिपोर्ट भी शामिल है. इसके बाद जिले में कोरोना के कुल मामले 243 हो गए हैं. वही मृतकों की संख्या बढ़ गई है.  जिले में फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई जबकि एक्टिव केस की संख्या 67, डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 165 हो गई है. वहीं मरीजों की रिकवरी दर 67.9% है.

मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित मेडिकल कालेज रामपुर में क्वारंटाइन थे. रिपोर्ट आने के बाद इन चारों को जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में शिफ्ट करा दिया गया है.

वहीं दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा ग्राम पंचायत के प्रतापपुर मजरा निवासी मृत 42 वर्षीय सन्नो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सन्नो 27 मई को दिल्ली से गांव आई थी. छह जून को उसकी मौत हो गई थी. कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था.

बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में होटल, कोचिंग और अस्पतालों की होगी फायर सेफ्टी जांच! कारवां फाउंडेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: हर्रैया की बिजली समस्या पर विधायक सख्त, ठेकेदारों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

फिलहाल जवाहर नवोदय विद्यालय में 30 और कैली में 37 मरीज भर्ती हैं. वहीं जिले में फिलहाल 670 सैंपल्स की रिपोर्ट आना बाकी है.

राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उठाए सवाल; SIT रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने उठाए सवाल; SIT रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी की ऑनलाइन प्रतियोगिता में सविता पांडेय अव्वल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
12 Jun 2020 By Bhartiya Basti

बस्ती में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 243

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में गुरुवार को कोरोना वायरस के पांच नये मामले सामने आए जिसमें एक मृतक महिला की रिपोर्ट भी शामिल है. इसके बाद जिले में कोरोना के कुल मामले 243 हो गए हैं. वही मृतकों की संख्या बढ़ गई है.  जिले में फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई जबकि एक्टिव केस की संख्या 67, डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 165 हो गई है. वहीं मरीजों की रिकवरी दर 67.9% है.

मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित मेडिकल कालेज रामपुर में क्वारंटाइन थे. रिपोर्ट आने के बाद इन चारों को जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में शिफ्ट करा दिया गया है.

वहीं दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा ग्राम पंचायत के प्रतापपुर मजरा निवासी मृत 42 वर्षीय सन्नो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सन्नो 27 मई को दिल्ली से गांव आई थी. छह जून को उसकी मौत हो गई थी. कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था.

फिलहाल जवाहर नवोदय विद्यालय में 30 और कैली में 37 मरीज भर्ती हैं. वहीं जिले में फिलहाल 670 सैंपल्स की रिपोर्ट आना बाकी है.

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी की ऑनलाइन प्रतियोगिता में सविता पांडेय अव्वल

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-corona-news-12th-june-updates/article-3770
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है