Basti Block Pramukh Chunav Live: दुबौलिया में गीता, रुधौली में अनूप को मिली जीत
Basti Block Pramukh Chunav Live: यहां पढ़ें दुबौलिया में रुधौली में ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग के अपडेट्स
बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के दुबौलिया में ब्लॉक प्रमुख चुनाव (Basti Block Pramukh Chunav Live) के लिए नामांकन के दिन हुई हिंसा के बाद मतदान के लिए जिला प्रशासन सतर्क है. डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव लगातार मौके पर हैं. साथ ही स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
जनपद के रुधौली और दुबौलिया ब्लॉक पर मतदान जारी है. दोनों ही ब्लॉक्स पर पुलिस का कड़ा पहरा है. बात दुबौलिया की करें तो यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस है.
दूसरी ओर रुधौली में 3 बीडीसी सदस्यों को प्रमाण पत्र के अभाव में मतदान केंद्र से लौटा दिया गया और वह मतदान नहीं कर पाए.
यह भी पढ़ें: बस्ती में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंकादुबौलिया में अब तक 56 में से 55 बीडीसी वोट डाला. दुबौलिया से गीता यादव(37) विजयी घोषित किए गए हैं जबकि भाजपा के सोनू सिंह को 19 वोट मिले.
रूधौली ब्लॉक पद के लिए 66 बीडीसी में से 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया.
रुधौली विकास खंड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रेखा चौधरी, निर्दल प्रत्याशी आलोक चौधरी, अनूप चौधरी व राकेश चौधरी के बीच मुकाबला हो रहा है.
दुबौलिया में गुरुवार को कुल पांच लोगों ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया था, लेकिन शुक्रवार को सरोज सिंह, तालेवन यादव एवं शिखा सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया. इसके बाद भाजपा समर्थित विनय कुमार सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता देवी के बीच मुकाबला हो रहा है.
टेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है