बस्ती ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति ने धरना-प्रदर्शन से खुद को किया अलग
बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष मो. हारून ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में बताया है कि उनके संगठन द्वारा 25 सितम्बर गुरूवार को कोई धरना प्रदर्शन आयोजित नहीं किया गया है। बताया कि बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति के पदाधिकारी और सदस्य इस आन्दोलन में हिस्सा नहीं लेंगे। दूसरे संगठन द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन से उनके संगठन का कोई सम्बन्ध नही है।
जिलाध्यक्ष मो. हारून ने बताया कि समिति के उपाध्यक्ष डा. इम्तियाज, सोनू कुमार, वारिस अली,एजाज अहमद, गोपाल जी गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, गुलाम वारिस, एजाज अहमद के साथ ही अनेक पदाधिकारी टेम्पों चालकों का आवाहन कर रहे हैं कि वे 25 सितम्बर गुरूवार के धरना प्रदर्शन में हिस्सा न लें।
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है