Baati News: पेड़ वाले बाबा ने किया पौधों की कटाई, छटाई, निराई गोडाई, दिया संदेश

Baati News: पेड़ वाले बाबा ने किया पौधों की कटाई, छटाई, निराई गोडाई, दिया संदेश
Basti News

सामाजिक कार्यकर्ता पेड वाले बाबा गौहर अली ने रविवार को रजिस्ट्री दफ्तर के पास लगाए गए पौधों का कटाई, छटाई, निराई गोडाई किया । जो पौधे काफी बड़े हो गए थे उनका ट्री गार्ड निकाल दिया गया साफ करते समय कई लोगों को मधुमक्खी और हड्डियों का शिकार होना पड़ा लेकिन फिर  काम जारी रखा।

कुछ पौधे अभी पूर्ण रूप से बालिग नहीं हुए हैं जो बारिश होने के बाद पूरी तरह से स्वालम्बी हो जाएंगे । गौहर अली ने बताया कि  जो भी पौधा लगाते हैं जब तक पौधे पूर्ण रूप से तैयार ना हो जाए अपने आप बड़े पेड़ का रूप ना ले ले उनकी सेवा जारी रहती है।


पर्यावरण के क्षेत्र में निरन्तर योगदान करने वाले पेड वाले बाबा गौहर अली ने बताया कि गर्मी के मौसम में अपना तो ख्याल रखना ही होता है साथ में पेड़े पौधों की भी देखभाल करनी होती है. तेज धूप और गरम हवा से पौधे मुरझा जाते हैं।  इनकी हरियाली भी कम हो जाती है। ऐसे में निरन्तर देखभाल जरूरी है।

Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग


पेड़ पौधों की सेवा में अखिलेश राज, रामलाल सोनी,राहुल कुमार आदि ने योगदान दिया। 

बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण यह भी पढ़ें: बाल दिवस पर कांग्रेस नेत्री मन्जू पाण्डेय ने छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है