बस्ती में जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिश, धमकी देने के मामले में एसपी से लगाया न्याय की गुहार
सोनहा क्षेत्र के अमरौली शुमाली निवासी राम चन्दर पुत्र राम सुमिरन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उसकी जमीन पर जबरिया कब्जा करने के प्रयास, हरा पेड़ काट लेने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है. एसपी को दिये पत्र में राम चन्दर ने कहा है कि घर से बाहर रहकर परिवार का भरण पोषण करता है. चकबंदी विभाग द्वारा उसका चक संख्या 1425 व 1421 कायम किया गया जिसमें न्याय न होने पर उसने उच्चाधिकारियों को शिकायत दर्ज कराया.
वह अपनी माता को लेकर दवा कराने बस्ती आया था. मंगलवार की सुबह उसकी गैर मोजूदगी में गाँव के बृजेश पुत्र अज्ञात, राममणि पुत्र राम बचन, श्याममणि पुत्र राम बचन, संजय पुत्र राम बचन, सूरज पुत्र राम बचन, जिलाजीत पुत्र बाबूलाल, अमर चन्द्र पुत्र बाबूलाल, शत्रुधन पुत्र बाबूलाल, रघुपति पुत्र राम सागर, रमेश पुत्र राम सागर, राज बिहारी पुत्र राम सागर आदि ने उसकी जमीन को जबरजस्ती जोतकर व लगे हुऐ हरे पेड़ को काटकर कब्जा कर लिया है.
जबकि इस जमीन का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है . इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी के यहाँ भी प्रार्थन पत्र दिया जा चुका है जो अभी लम्बित है. इसके पहले भी उक्त लोग उसकी े जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके है मार-पीट भी हो चुका है जिसका एफ०आई०आर० भी उपरोक्त नामो मे से कुछ लोगो पर दर्ज है.
उक्त लोग आये दिन विवाद करते रहते है और जान से मारने की धमकी देते हैं. इस जमीन पर लगे हुये नल सहन का प्रयोग करने में उसे भी कठिनाई हो रही है इस गर्मी में पानी पीना भी दुसवार हो गया है. घटना की सूचना 112 नम्बर पर भी दिया गया है. पत्र में राम चन्दर ने कहा है घर मे परिवार की महिलाओं के साथ उसकी गैर मौजूदगी में अभद्रता का व्यवहार किया जाता है. उसने जबरिया जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और धमकी ेदेने के मामले में दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ ही अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है