बस्ती में दुकानदार को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

बस्ती में दुकानदार को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार
बस्ती में दुकानदार को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

 वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के  रघुनाथपुर निवासी अलगू प्रसाद ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कहा है कि उनकी एक दूकान गनेशपुर के शंकरनगर सिकटा मार्ग पर स्थित है. सिकटा निवासी कामता प्रसाद पुत्र मेहीलाल के  पुत्र सौरभ सोनी, गोलू, मनीष आदि आये और मोटर साईकिल पर बिठाकर जबरिया ले जाने लगे. लोगों के शोर मचाने पर अलगू की जान बची.

अलगू प्रसाद के अनुसार उक्त लोग जबरिया दूकान और जमीन को हड़प लेना चाहते हैं. पीड़ित के अनुसार, 3 अक्टूबर को घटित घटना को लेकर उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है.  पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना से वह भयभीत है और उसे आरोपियों से खतरा बना हुआ है. उसने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है