Basti Student Union Election 2021:APN Degree College में आदित्य विक्रम सिंह ने दर्ज की जीत, यहां देखें पूरा परिणाम

APN Degree College Basti election

-भारतीय बस्ती संवाददाता-
 बस्ती. अम्बिका प्रताप नारायण डिग्री कालेज (APN Degree College Basti) में हुए छात्र संघ चुनाव (Basti Student Union Election 2021) में आदित्य विक्रम सिंह अध्यक्ष, अखिलेश यादव उपाध्यक्ष, मो हारिस  महामंत्री पदों पर निर्वाचित हुए.  पुस्तकालय मंत्री पद पर NSUI के निखिल भास्कर, कला संकाय प्रतिनिधि वसुधा चैधरी, वाणिज्य संकाय में देवांश पाण्डेय व विधि संकाय पद पर शिवा सिंह चुने गये. 

अध्यक्ष पद पर चुने गये आदित्य विक्रम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवम श्रीवास्तव को 174 मतों से, उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव ने देवेन्द्र कुमार को 138 मतों के अंतर से व महामंत्री मो हारिस ने शिवम तिवारी को 13 मतों से हराया. कुल 1926 मतों में से 1284 मत पड़े. जिसमें 25 मत अवैध पाये गये. 

प्रत्याशियों के जीत पर उनके समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया. . अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्याशी रहे आदित्य प्रताप सिंह की जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया.  आदित्य की जीत पर अमत्र्य सुंदरम पाण्डेय, अमन प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह राणा, बृजभूषण उपाध्याय, गौरव सिंह, युवराज सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, मोहित सोनकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया. 

बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें: बस्ती में क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, जातिसूचक गालियां और मारपीट का आरोप

सभी चुने हुए प्रत्याशियों को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अभय प्रताप सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी डा राजेन्द्र बौद्ध, सहायक चुनाव अधिकारी डा बलराम चैधरी, डा रोहित सिंह, डा बृजेश कुमार दुबे, नियंता मण्डल डा राजीव सिंह, डा विष्णु जायसवाल, डा सौम्या पाल, डा विनोद कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, आनन्द कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है. 

Basti News: ससुरालियों द्वारा बेटी की हत्या का आरोप, पिता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार यह भी पढ़ें: Basti News: ससुरालियों द्वारा बेटी की हत्या का आरोप, पिता ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 Dec 2021 By Bhartiya Basti

Basti Student Union Election 2021:APN Degree College में आदित्य विक्रम सिंह ने दर्ज की जीत, यहां देखें पूरा परिणाम

-भारतीय बस्ती संवाददाता-
 बस्ती. अम्बिका प्रताप नारायण डिग्री कालेज (APN Degree College Basti) में हुए छात्र संघ चुनाव (Basti Student Union Election 2021) में आदित्य विक्रम सिंह अध्यक्ष, अखिलेश यादव उपाध्यक्ष, मो हारिस  महामंत्री पदों पर निर्वाचित हुए.  पुस्तकालय मंत्री पद पर NSUI के निखिल भास्कर, कला संकाय प्रतिनिधि वसुधा चैधरी, वाणिज्य संकाय में देवांश पाण्डेय व विधि संकाय पद पर शिवा सिंह चुने गये. 

अध्यक्ष पद पर चुने गये आदित्य विक्रम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवम श्रीवास्तव को 174 मतों से, उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव ने देवेन्द्र कुमार को 138 मतों के अंतर से व महामंत्री मो हारिस ने शिवम तिवारी को 13 मतों से हराया. कुल 1926 मतों में से 1284 मत पड़े. जिसमें 25 मत अवैध पाये गये. 

प्रत्याशियों के जीत पर उनके समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद दिया. . अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्याशी रहे आदित्य प्रताप सिंह की जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया.  आदित्य की जीत पर अमत्र्य सुंदरम पाण्डेय, अमन प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह राणा, बृजभूषण उपाध्याय, गौरव सिंह, युवराज सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, मोहित सोनकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया. 

सभी चुने हुए प्रत्याशियों को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अभय प्रताप सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी डा राजेन्द्र बौद्ध, सहायक चुनाव अधिकारी डा बलराम चैधरी, डा रोहित सिंह, डा बृजेश कुमार दुबे, नियंता मण्डल डा राजीव सिंह, डा विष्णु जायसवाल, डा सौम्या पाल, डा विनोद कुमार सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, आनन्द कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/apn-degree-college-basti-basti-student-union-election-2021/article-9228
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है